हाथों में मेहंदी रचाए, मंडप सजाए पिया का इंतजार कर रही थी, लेकिन ऐन मौके पर दूल्हे ने ऐसी हरकत कर दी कि दुल्हन थाने पहुंच गई, जानें मामला।
मामला चंडीगढ़ का है। बारात के स्वागत की सारी तैयारियां हो चुकी थीं। बैंक्वेट हॉल में मेहमान पहुंच गए थे, दुल्हन अपने हाथों में मेहंदी रचाए बैठी दूल्हे के बारात लाने का इंतजार कर रही थी, लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा।
मामले में दुल्हन और उसके परिजनों ने मैरिज ब्यूरो संचालक और दूल्हा समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उत्तरप्रदेश में सहारनपुर में कुतुबशेर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने मैरिज ब्यूरो के जरिए अपनी बहन का रिश्ता चंडीगढ़ में तय कर दिया।
11 जनवरी को बारात आने का समय निर्धारित हुआ। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात के स्वागत की सारी तैयारियां कर लीं। मैरिज होम में मेहमान भी पहुंच गए, बारात के आने का ही बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, लेकिन देर रात तक भी बारात नहीं पहुंची तो खलबली मच गई।
दूल्हे से संपर्क करने का भी प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हुई। मामला थाने पहुंच गया और दुल्हन के परिजनों ने आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में कहा गया कि दूल्हे की नौकरी अच्छी है और वह लगभग 55 हजार रुपये प्रतिमाह कमाता है।