'बिग बॉस' शो को लेकर अनूप जलोटा ने किए कई खुलासे, बोले- राजेश खन्ना को नचा चुका हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनूप जलोटा चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि ग्लैमरस हीरोइन कैटरीना कैफ इस बार बिग बॉस में दिखाई दे सकती हैं। अगर वह इस शो में आती हैं तो इसकी टीआरपी जबरदस्त बढ़ सकती है। बिग बॉस में अबकी बार बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ उन्हें भी होस्ट बनाने की बात सामने आ रही थी और कैटरीना कैफ के बिग बॉस शो में आने की बात भी की जा रही थी।
किशोर दा का गीत गा रहा था राजेश खन्ना डांस करने लगे
अनूप जलोटा ने कहा कि उनको किशोर कुमार के गीत काफी पसंद हैं और बचपन से ही वे उनके गीत गाते थे। किशोर कुमार के सामने भी उन्होंने उनके ही कई गीत गाए। उस समय किशोर दा बोलते थे कि क्या बात है। एक बार वह किशोर कुमार का गीत गा रहे थे तो राजेश खन्ना डांस करने लगे। क्या दिन थे वो.. हम लोगों के बीच में काफी अच्छा भाईचारा था।
तीन सौ बीस रुपये थी पहली पगार
अनूप जलोटा ने कहा कि वह फगवाड़ा के रहने वाले हैं और उन्होंने अपना सफर क्लासिकल से शुरू किया। उनकी पहली पगार तीन सौ बीस रुपये थी। उन्होंने कहा कि उनका गीत चांद अंगड़ाइयां ले रहा है काफी प्रसिद्ध हुआ। उसके बाद भजन संध्या एलबम आया और वह वे भजन गायक बन गए। लेकिन उन्होंने गीत, गजल सभी में हाथ आजमाए। उन्होंने कहा कि हमेशा से उनका उद्देश्य एक स्टेज परफॉर्मर बनने का था।