फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मशहूर अभिनेत्री की लड़कियों को नसीहत, बताया- कैसे करती थी अपनी सुरक्षा?

Thu, 30 Nov 2017 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 30 Nov 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
bollywood actress kirron kher told girls safety tips
सांसद किरण खेर
बॉलीवुड की मशहूर अ​भिनेत्री ने देश भर की लड़कियों को नसीहत दी और बताया कि वे जब घर से बाहर निकलती थीं तो कैसे खुद अपनी सुरक्षा करती थीं।
bollywood actress kirron kher told girls safety tips
सांसद किरण खेर
एक्ट्रेस व बीजेपी सांसद किरण खेर चंडीगढ़ में देहरादून की लड़की के साथ हुए गैंगरेप से काफी आहत हैं। सेक्टर-27 के प्रेस क्लब में आयोजित मीट में सांसद ने कहा कि ऐसा नहीं है कि पहले ये सभी घटनाएं नहीं होती थी। पूरे उतर भारत में छेड़छाड़ और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने की वारदातें हो रही हैं।
bollywood actress kirron kher told girls safety tips
सांसद किरण खेर
सांसद खेर ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों को घर से बाहर निकलते समय काफी सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें देखना चाहिए कि जिस ऑटो में तीन से चार युवक बैठे हुए है उसमें न बैठे। लेडीज सवारी बैठी हैं तो ही ऑटो लें। पुलिस ने मदद के लिए एप लांच किया हुआ है, उसे जरूर डाउनलोड करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actress kirron kher told girls safety tips
सांसद किरण खेर
सांसर खेर ने कहा कि मुंबई जाने से पहले मैं चंडीगढ़ में रहती थी तो जब भी ऑटो से जाती थी तो उसका नंबर नोट कर लेती थी। अब तो हाथ में मोबाइल फोन हैं, लड़कियों को ऑटो पकड़ते समय उसका नंबर नोट करके घर वालों को मैसेज कर देना चाहिए। इससे ऑटो वालों के मन में भय रहेगा।
विज्ञापन
bollywood actress kirron kher told girls safety tips
किरण खेर
सांसद खेर ने कहा कि लड़कियों के ​लिए सेल्फ डेफेंस की ट्रेनिंग बहुत जरूरी है। लड़कियों को पता होना चाहिए कि अनहोनी की आशंका पर वे कैसे अपना बचाव करें और मनचलों को सबक सिखा सकें। लड़कियां जब भी घर से निकलें तो हर हालात से लड़ने को तैयार होकर निकले। हौंसला और हिम्मत रखनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed