{"_id":"5a1f8bfb4f1c1b6a678bee03","slug":"honeypreet-revealed-truth-of-panchkula-violence-ram-rahim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पढ़िए राम रहीम की 'चहेती' हनीप्रीत का कबूलनामा, उगले 6 राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए राम रहीम की 'चहेती' हनीप्रीत का कबूलनामा, उगले 6 राज
सर्वेश कुमार/दीपक शाही/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 30 Nov 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
Ram rahim
राम रहीम के लिए पंचकूला को जलाने वाली हनीप्रीत का कबूलनामा पढ़िए। इसमें वे 6 राज बताए गए हैं, जो उसने पूछताछ में उगले, पढ़कर यकीं नहीं होगा।
Honeypreet Insan Arrest
एसआईटी की चार्जशीट के मुताबिक, 25 अगस्त को पंचकूला की सीबीआई अदालत में गुरमीत राम रहीम के खिलाफ फैसला सुनाए जाने के बाद हुई हिंसा के पीछे हनीप्रीत का ही हाथ था। हनीप्रीत ने ही साजिश रची थी, ताकि वह राम रहीम को लेकर विदेश भाग सके। इसका खुलासा उसने खूद अपने कबूलनामे में किया है। कबूलनामे के मुताबिक हनीप्रीत ने पंचकूला हिंसा और गुरमीत राम रहीम को फरार करवाने की साजिश रचने का जुर्म कबूल कर लिया है।
पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत
बाबा को नेपाल लेकर जाना चाहती थी
पुलिस को दिए गए अपने बयान में हनीप्रीत ने कहा है कि उसने हिंसा, आगजऩी, तोड़फोड़ और खून-खराबा इसलिए करवाया था, ताकि पुलिस का ध्यान गुरमीत से हट जाए। वह बाबा को लेकर नेपाल के रास्ते किसी और देश में जाना चाहती थी। पुलिस और सुरक्षा बलों पर हमला बोलने का प्लान भी हनीप्रीत ने ही बनाया था। हनीप्रीत ने ही डेरा समर्थकों को हथियार और लाठियां, डंडे, डीजल और पेट्रोल मुहैया करवाया गया था।

राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत
देशभर से बुलाए थे समर्थक
एसआईटी की चार्जशीट के मुताबिक, हनीप्रीत और उसके साथियों की टीम ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए। डेरा गैंग ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब आदि राज्यों से लाखों की संख्या में समर्थक बुला कर उनको लाठियां, डंडे, पेट्रोल, डीजल और पैसा मुहैया करवाया। फिर उन लोगों को पंचकूला की सड़कों पर बैठा दिया ताकि सरकार और कोर्ट दबाव में आकर गुरमीत राम रहीम सिंह को छोड़ दें।

पंचकूला सेक्टर 12 में छिपाए थे रुपये
पुलिस चार्जशीट में सामने आया है कि हनीप्रीत ने डेरा में जमा काला धन पंचकूला हिंसा पर खर्च करवाया था। राम रहीम की गुफा में इकट्ठा किए गए 1.25 करोड़ रुपये बाबा के निजी सचिव राकेश ने पंचकूला नाम चर्चा घर के इंचार्ज चमकौर सिंह को सौंपे थे। इसमें से 25 लाख रुपये आदित्य इंसां, 25 लाख पवन इंसां, 25 लाख गोभी राम, 18 लाख राम सिंह और 7 लाख रुपये राम रहीम के अधिकारियों को दिए गए थे। 25 लाख रुपये पंचकूला के सेक्टर 12 की बेसमेंट में छिपा कर रखे गए थे। इसमें से पुलिस ने 24 लाख, 80 हजार, 500 रुपये बरामद कर लिए थे।