{"_id":"5c0f5a37bdec22417b50d2a5","slug":"bollywood-actor-sonu-sood-interview-on-entry-in-politics-congress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजनीति में एंट्री पर एक्टर सोनू सूद का करारा जवाब, किया बड़ा खुलासा...कई को झटका लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति में एंट्री पर एक्टर सोनू सूद का करारा जवाब, किया बड़ा खुलासा...कई को झटका लगेगा
जगदीश जोशी, अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
एक्टर सोनू सूद
एक्टर सोनू सूद से राजनीति में एंट्री को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने करारा जवाब दिया। वहीं एक बड़ा खुलासा भी किया, जिसे सुनकर कइयों को झटका लगेगा।
Trending Videos
Sonu Sood
सोनू सूद पंजाब में मोगा स्थित अपने निवास स्थान पहुंचे थे। इस दौरान सूद ने कहा कि वो लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करते हैं मगर उनका राजनीति में आने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। सियासत में आने के लिए कई नेताओं के कॉल आ चुके हैं मगर उनका अभी सियासत में उतरने का मन नहीं है। सियासत व फिल्म दोनों के लिए एक साथ टाइम निकालना मुश्किल है। अभी वे फिल्मों में व्यस्तता के चलते फिलहाल सियासत में नहीं उतरना चाहते।
sonu sood
सोनू सूद ने कहा कि अगर कभी सियासत में उतरने का मन बना तो किसी पार्टी के लिए बल्कि अच्छे काम कराने के लिए उतरूंगा ताकि समाज में तब्दीली ला सकूं। उन्होंने कहा कि वो मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निमंत्रण पर उनसे एक-दो बार मुलाकात कर चुके हैं। अभी वह चंडीगढ़ में होने वाले फौज के कार्यक्रम के चलते पंजाब आए हैं मगर इसका ये मतलब नहीं कि वे किसी एक पार्टी को समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
SONU SOOD
सोनू सूद ने कहा कि मुंबई की चकाचौंध से दूर जब कभी अपने पैतृक शहर मोगा पहुंचता हूं तो मन को जो सुकून और शांति मिलती है वो कहीं और नहीं मिलती। बेशक आज फिल्मों में व्यस्तता के चलते मुंबई का होकर रह गया हूं, मगर मेरे बचपन की यादें मोगा के गलियारों में बसी हैं। जब भी मोगा अपने घर पहुंचता हूं तो भावुक हो जाता हूं क्योंकि पैतृक निवास से माता-पिता की बेशकीमती यादें जुड़ी हुई हैं। यहां आकर मैं माता-पिता की यादों में खो सा जाता हूं।
विज्ञापन
Sonu sood
‘सिंबा’ में सोनू सूद बने डॉन दुर्वा राणा डे
सोनू सूद ने बताया कि रोहित शेट्टी की 28 दिसंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘सिंबा’ में उनका दुर्वा राणा डे नाम का किरदार है। रणवीर सिंह पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में हैं, जो उनके क्षेत्र में तबदील होकर आते हैं तो दोनों के बीच केमिस्ट्री चलती है, जो काफी मजेदार है। फिल्म में अजय देवगन भी हैं। अजय देवगन और रोहित शेट्टी के चलते इसे ‘सिंघम’ के पार्ट के रुप में देखा जा रहा है, मगर ऐसा नहीं है। इसकी स्टोरी अलग है। सिंघम में अजय देवगन को शेर की तरह दिखाया गया था, मगर ‘सिंबा’ में रणवीर सिंह शेर के बेटे ‘सिंबा’ की तरह नजर आएंगे। शेर के बच्चे को सिंबा कहते हैं। फिल्म की शूटिंग गोवा, मुंबई और हैदराबाद में हुई है।