{"_id":"5c0f45bebdec2241950dce1f","slug":"unique-marriage-of-olympian-wrestler-vinesh-phogat-with-somveer-rathi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी ने पहले पहलवान बेटी विनेश फोगाट और सोमवीर राठी ने रखी ऐसी शर्त, पूरी करेंगे मां-भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी ने पहले पहलवान बेटी विनेश फोगाट और सोमवीर राठी ने रखी ऐसी शर्त, पूरी करेंगे मां-भाई
Tue, 11 Dec 2018 02:31 PM IST
धर्मवीर निडाना, अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
धर्मवीर निडाना, अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
विनेश फोगाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
7 फेरे लेने से ठीक पहले ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट और उनके दूल्हे सोमवीर राठी ने एक ऐसी शर्त रख दी, जिसे दोनों के परिजन पूरी करेंगे और इसके साथ ही यह विवाह एक मिसाल बन जाएगा।
2 of 7
vinesh phogat and somveer rathi
दरअसल, विनेश फोगाट और सोमवीर राठी की शादी में सभी रीति-रिवाज बेहद सामान्य तरीके से होंगे। विनेश फोगाट से सोमवीर की सगाई के लिए सिर्फ एक रुपये का शगुन लिया जाएगा। शादी समारोह की तमाम रस्मों में एक रुपये से ही निभाई जाएंगी।
3 of 7
vinesh phogat
विनेश फोगाट और सोमवीर राठी दोनों ने मिलकर यह फैसला लिया है। परिजनों ने भी उनके इस फैसले का स्वागत किया और अब इस शर्त को सभी मिलकर पूरा करेंगे। ऐसे में पहलवान बेटी की यह शादी पूरे समाज के लिए एक मिसाल पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
vinesh phogat, Somveer Rathi
बता दें कि विनेश फोगाट, पहलवान सोमवीर राठी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सोमवीर राठी जींद के बख्ताखेड़ा गांव के रहने वाले हैं। शादी को भव्य बनाने के लिए गांव में खास तैयारियां की जाएंगी। शादी का रिसेप्शन 14 दिसंबर को होगा। इसके लिए दो एकड़ में टेंट लगाया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
vinesh phogat
विनेश की तरह ही सोमवीर भी राष्ट्रीय स्तर के पहलवान हैं। उन्होंने पांचवीं तक की पढ़ाई अपने गांव बख्ता खेड़ा में ही की है। इसके बाद छठी कक्षा में उन्हें निडानी गांव स्थित खेल स्कूल में दाखिला दिलवाया गया। यहां महज एक साल तक ही सोमवीर रहे और सातवीं कक्षा में उन्हें खरखौदा स्थित प्रताप स्कूल भेज दिया गया। इसके बाद सोमवीर ने अपनी आगे की पढ़ाई और खेल खरखौदा में रहकर ही किया। फिलहाल सोमवीर रेलवे में टीटीई के पद पर जयपुर जोन में तैनात हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।