{"_id":"575bfc6e4f1c1b5b1a9c5669","slug":"blood-donation-camp-amar-ujala-blood-donation-camp-mohali-blood-donation-camp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्लड डोनेशन कैंपः लोगों में दिखा गजब का जोश, 47 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड डोनेशन कैंपः लोगों में दिखा गजब का जोश, 47 ने किया रक्तदान
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 11 Jun 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला का ब्लड डोनेशन कैंप
- फोटो : विशाल शंकर
अमर उजाला फाउंडेशन के ब्लड डोनेशन कैंप में गजब का जोश देखने को मिला। 18 से 58 साल की आयु वर्ग के लोग रक्तदान करने पहुंचे। देखिए तस्वीरें।
अमर उजाला का ब्लड डोनेशन कैंप
- फोटो : विशाल शंकर
शिव सेना पंजाब,युवा ब्राह्मण सभा और नवयुवा क्लब के सहयोग से मोहाली फेज एक में स्थित शास्त्री माडल स्कूल में आयोजित इस शिविर में पंजाब स्वास्थ्य विभाग की टीम डाक्टरों और तकनीशियन व पैरा मैडिकल स्टाफ साथ पहुंची थी। शिविर में खूनदान करने के लिए 70 से अधिक लोग पहुंचे थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से मेडिकल स्टाफ की टीम ने चेकअप में केवल 47 लोगों को ब्लड डोनेशन के लिए चयनित किया। कैंप में मोहाली जिला के अलावा चंडीगढ़ और हरियाणा के लोगों ने भी रक्तदान किया।
अमर उजाला का ब्लड डोनेशन कैंप
- फोटो : विशाल शंकर
शिविर में शिव सेना पंजाब के उपाध्यक्ष अमित गर्ग, ब्राह्मण सभा के प्रधान एवं एमआईए मोहाली के अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ, युवा ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष विवेक कृष्ण जोशी, महासचिव विशाल शंकर, कोषाध्यक्ष परमिंदर शर्मा, चेयरमैन प्रदीप पप्पी, नवनीत शर्मा, रमन सैली, सत्यम शर्मा, मनीश शंकर, आशु भारद्वाज, नवीन बक्शी, नवयुवा क्लब के प्रधान एवं पार्षद अरुण शर्मा, रमन थरेजा, प्रवीण शर्मा, सोनू, मनदीप, साहिल, अजय कुमार, पुष्कर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला का ब्लड डोनेशन कैंप
- फोटो : विशाल शंकर
शास्त्री माडल स्कूल संचालक रामलाल सेवक, प्रिंसीपल आर बाला, प्रबंधक रजनीश कुमार, पार्षद अशोक झा, सोच सेवा समिति के प्रधान अतुल शर्मा, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष परमदीप सिंह बैदवान, ब्लाक कांग्रेस के प्रधान इंद्रजीत सिंह खोखर, कुलविंदर सिंह मस्तगढ़, पुडा कर्मचारी यूनियन के कंवीनर बलजिंदर सिंह बिल्ला, गौ ग्रास सेवा समिति के संजय गुप्ता, गऊशाला के संचालक भूपिंदर शर्मा इत्यादि भी कैंप में शिरकत करने पहुंचे।
विज्ञापन
अमर उजाला का ब्लड डोनेशन कैंप
- फोटो : विशाल शंकर
अमर उजाला फाउंडेशन के खूनदान कैंप में दो महिलाओं ने पति के संग खूनदान कर इस महादान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। इनमें शास्त्री माडल स्कूल की प्रिंसीपल आर बाला और उनके पति रजनीश कुमार तथा टीचर श्रृति जोशी उनके पति मनु जोशी ने रक्तदान किया।