बीजेपी सांसद और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा किरण खेर 64 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर देखिए एक्ट्रेस की 10 अनदेखी तस्वीरें।
2 of 10
किरण खेर
- फोटो : फाइल फोटो
कहा जाता है कि किरण खेर को एक्टर सुनील दत्त बॉलीवुड की दुनिया में लेकर आए थे। सुनील दत्त ने ही सबसे पहले उनके हुनर को पहचाना था। सुनील दत्त ने उन्हें अपनी एक मूवी में लॉन्च करने का फैसला लिया था। इसकी तैयारियां भी पूरी हो गई थीं, लेकिन किन्हीं कारणों से वो प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पाया था।
3 of 10
किरण खेर
- फोटो : फाइल फोटो
किरण खेर एक्ट्रेस और राजनेता होने के साथ-साथ बैडमिंटन प्लेयर भी हैं। वे स्कूल टाइम से बैडमिंटन खेलती आ रही हैं। वे दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण के साथ नेशनल लेवल पर बैडमिंटन खेल चुकी हैं। उनकी बहन कंवल ठाकर कौर को बैडमिंटन खेलने के लिए अर्जुन अवार्ड मिल चुका है।
4 of 10
किरण खेर
- फोटो : फाइल फोटो
किरण खेर का जन्म 14 जून 1955 को पंजाब के चंडीगड़ में एक सिख परिवार में हुआ था। इनकी दो बहनें हैं। एक कंवल कौर, जो अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। दूसरी बहन का नाम शरणजीत कौर संधु हैं। सांसद का एक भाई भी था, जिसकी 2003 में एक हादसे में मृत्यु हो गई थी।
5 of 10
किरण खेर
- फोटो : फाइल फोटो
किरण ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई चंडीगढ़ से की है। उसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थिएटर में स्नातक किया है। इनके पति बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार अनुपम खेर हैं। अनुपम खेर के साथ किरण खेर की दूसरी शादी है।