फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेढ़ साल से लापता टेक्नीशियन...घर में मिला कंकाल, होश उड़ा देगी पत्नी की खौफनाक साजिश

Mon, 26 Oct 2020 09:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Oct 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
Big reveals in Technician Missing case of Panipat
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के पानीपत में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां डेढ़ साल से लापता टावर टेक्नीशियन का कंकाल निर्माणाधीन मकान में खुदाई के दौरान मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। टेक्नीशियन के भतीजे ने कंकाल देखा तो उसकी पत्नी बोली, यह कुत्ते का कंकाल है, उसकी खोपड़ी है, डर मत, तेरे चाचा ने ही इसे यहां दफनाया था। 

Big reveals in Technician Missing case of Panipat
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अब इस मामले में खुलासा हुआ है कि विकास नगर में टावर टेक्नीशियन हरबीर की पत्नी गीता ने ही उसकी हत्या की थी। प्राथमिक पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ। पत्नी ने बताया कि हरबीर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। उसे व बच्चों को बिना खाना दिए ही घर से निकाल देता था। 

Big reveals in Technician Missing case of Panipat
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कई बार उन्हें कमरे में बंद कर देता था। जिस वजह से वह परेशान हो चुकी थी। जिसके बाद उसने पति की हत्या का प्लान बनाया और प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। अब तक पुलिस ने उसके प्रेमी के बारे में खुलासा नहीं किया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि घर में गड्ढा खोदकर शव दफना दिया था और कुछ दिनों बाद अपने मायके चली गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Big reveals in Technician Missing case of Panipat
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भाइयों को उस पर शक न हो, इसलिए तीन माह बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गीता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने कंकाल का पोस्टमार्टम कराया, जिसकी भी प्राथमिक रिपोर्ट में कंकाल पुरुष का ही मिला है। पुलिस ने कंकाल के सैंपल मधुबन एफएसएल लैब भेजे हैं, जिसकी दो से तीन दिन में रिपोर्ट आने की संभावना है। पुलिस ने हरबीर के भाई हरिओम की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ 302 व 201 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Big reveals in Technician Missing case of Panipat
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यह था मामला
हरबीर निवासी विकास नगर करीब डेढ़ साल पहले लापता हो गया था। तीन माह बाद पत्नी गीता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पत्नी गीता व भतीजा विशेष घर में टॉयलेट का गड्ढा खोद रहे थे तो विशेष की कस्सी खोपड़ी पर जाकर लगी। जिससे विशेष डर गया था और उसने अपने घर जाकर पिता हरिओम को आपबीती बताई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed