{"_id":"5f957bd721dd1358d6482a62","slug":"dussehra-2020-latest-news-ravan-dahan-in-chandigarh-mohali-and-panchkula","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़-पंचकूला और जीरकपुर में रावण दहन, तस्वीरों में देखें- दशहरा उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़-पंचकूला और जीरकपुर में रावण दहन, तस्वीरों में देखें- दशहरा उत्सव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/जीरकपुर
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 25 Oct 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दशहरा पर इस बार रामलीला कमेटियों ने रावण दहन का प्रतीकात्मक आयोजन किया। बड़े-बड़े आयोजन और रावण दहन नहीं किया गया। सेक्टर-43 के दशहरा ग्राउंड में रविवार को दशहरा पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाने की बजाय हवन यज्ञ किया गया। कोरोना के चलते दशहरा मेला नहीं हुआ। सेक्टर-17 के रामलीला ग्राउंड में रामलीला के मंच पर रावण वध का प्रतीकात्मक आयोजन किया गया।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, यूटी प्रशासन की ओर से शहर में दशहरा कमेटी व यूथ वेलफेयर क्लब मलोया को ही रावण दहन व दशहरा मेले के आयोजन की अनुमति मिली थी। यहां पर कोरोना नियमों का पालन करते हुए 11 फुट का रावण और 8 फुट का मेघनाद का पुतला जलाया गया। पंचकूला में दशहरा पर ज्यादातर जगहों पर रावण दहन नहीं किया गया। गली-मोहल्लों में ही बच्चे रावण जलाते नजर आए। सेक्टर-15 में श्री रामलीला कमेटी ने सामाजिक दूरी के साथ दशहरा पर शोभायात्रा निकाली।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
राम-रावण युद्ध का लोगों ने आनंद लिया। इसके बाद देर शाम रावण का दहन किया गया। कमेटी के प्रतीकात्मक आयोजन का राह चलते लोगों ने आनंद लिया। मोहाली में दशहरा कमेटी की ओर से फेज-8 में दशहरा पर प्रतीकात्मक पुतलों का दहन किया गया। रावण के कुनबे के साथ कोरोना का पुतला भी जलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रावण वध का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
भगवान राम से प्रार्थना की गई पूरी दुनिया को कोरोना से मुक्त कर सभी के जीवन में खुशियां लाएं। जीरकपुर के पभात की दशहरा कमेटी को भी स्थानीय प्रशासन ने रावण दहन की मंजूरी दी थी। हालांकि, यहां पर रावण दहन के दौरान सामाजिक दूरी के नियम की जमकर धज्जियां उड़ीं। भारी भीड़ उमड़ने से आयोजकों के सारे इंतजाम धरे रह गए। उधर, मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए पंजाबी गायक अमरजीत को बुलाया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
डेराबस्सी के रामलीला मैदान में दशहरा मेले का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेता दीपइंद्र सिंह ढिल्लों ने रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों को आग लगाई। यहां पंजाबी गायब हरजीत जौला ने लोगों का मनोरंजन किया। मेले में भारी भीड़ जुटी, कोरोना नियमों का उल्लंघन किया गया। वहीं, कुराली के दशहरा मैदान में डेरा बाबा गोसाई आणा के महंत धनराज गिरि जी महाराज ने रावण के पुतले को अग्नि भेंट की। इस बार किसी को मैदान में आने की अनुमति नहीं थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।