सोनीपत के गांव बुटाना के पास रात को गश्त कर रहे सिपाही रविंद्र और एसपीओ कप्तान सिंह की हत्या के मामले में फरार दोनों आरोपियों को पुलिस ने गांव जागसी के पास गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी भिवानी के गांव घुसकानी का विकास और जींद के गांव पाथरी का नीरज है। दोनों ने कबूला है कि वारदात के दौरान उन्होंने एसपीओ और सिपाही के हाथ पकड़े थे। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर ले लिया है। फरारी के दौरान दोनों ने जम्मू और कटरा (वैष्णो देवी) में छिपने की बात कही है।
दो आरोपी बोले- हाथ पकड़ करवाई थी पुलिस जवानों की हत्या, पढ़ें- पूरी खौफनाक वारदात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 जून की रात गश्त पर निकले बुटाना चौकी के सिपाही रविंद्र और एसपीओ कप्तान सिंह की चाकू से वार कर हत्या करने के मामले में फरार दो आरोपियों विकास (23) और नीरज (20) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए-2 टीम ने गांव जागसी के पास खेतों से दोनों को पकड़ा। उन्होंने वारदात के दौरान एसपीओ और सिपाही के हाथ पकड़े थे, इसके बाद अमित ने चाकू से वार कर उनकी हत्या कर दी थी।
आरोपी संदीप की रिमांड अवधि पूरी, सुनारिया जेल भेजा
30 जून को जींद में मुठभेड़ के दौरान अजमेर बस्ती निवासी अमित को ढेर कर दिया था। वहीं संदीप को गिरफ्तार कर सात दिन के रिमांड पर लिया था। उसकी निशादेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की थी। मंगलवार को उसका रिमांड पूरा होने पर उसे फिर से अदालत में पेश किया गया, अदालत ने उसे सुनारिया जेल रोहतक भेज दिया है।
पुलिस ने मामले में आरोपी गांव बुटाना की युवती आशा और सुशीला को गिरफ्तार कर लिया था। गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों की हत्या में फरार दोनों आरोपियों को जागसी गांव के पास गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में गिरफ्तार आरोपी को रिमांड पूरा होने पर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। - जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।
सिपाही-एसपीओ के हाथ पकड़ने की बात कबूली
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि उन्होंने सिपाही और एसपीओ को उन्हें छोड़ने के लिए कहा था। इसके लिए पैसे देने को भी कहा। वह उन्हें चौकी लेकर चलने पर अड़े थे। वह डंडा दिखाकर बार-बार चौकी चलने को कह रहे थे। इसके बाद अमित ने चाकू से उन पर वार किया। उन्होंने एसपीओ और सिपाही के हाथ पकड़े थे।
यह भी पढ़ें- खुलासा: घरवालों को नींद की गोली देकर युवकों से मिलने आई थीं युवतियां, फिर हुई दो पुलिसवालों की हत्या