{"_id":"58d746ee4f1c1bfc411a1ac1","slug":"bees-attack-on-baba-ramdev-friend-acharya-balkrishna-and-team-members-at-herbal-park-morni","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियों ने रामदेव के आचार्य बालकृष्ण और साथियों का बुरा हाल कर दिया, देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खियों ने रामदेव के आचार्य बालकृष्ण और साथियों का बुरा हाल कर दिया, देखिए
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 27 Mar 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
आचार्य बालकृष्ण और उनकी टीम पर मधुमक्खियों का हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण और उनकी टीम पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। तस्वीरों में देखिए कैसे सभी खुद को बचाने को इधर उधर भागे।
आचार्य बालकृष्ण और उनकी टीम पर मधुमक्खियों का हमला
घटना हरियाणा के पंचकूला की है। मोरनी के थापली नेचर पार्क में हर्बल फॉरेस्ट बाबा रामदेव के सहयोग आचार्य बालकृष्ण अपनी टीम के साथ जड़ी-बूटियों की खोज के लिए आए थे, तभी उन लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इसके बाद भगदड़ मच गई और लोग अपने आपको बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगे। जिसको जहां जगह मिली वही छिप गया वो।
आचार्य बालकृष्ण और उनकी टीम पर मधुमक्खियों का हमला
इस दौरान टीम के साथ जो पुलिस वाले थे, वो भी अपनी जान बचाते नजर आए। हालांकि, जब तक कोई छिप पाता मधुमक्खियां काट चुकी थीं। यहां तक की बालकृष्ण भी खुद को नहीं बच पाए। उनको भी कई मधुमक्खियों ने काट लिया। उसके बाद आचार्य बालकृष्ण ने सभी को प्राकृतिक चिकित्सा के जरिये प्राथमिक उपचार दिया। फिर सभी को उपचार के लिए पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आचार्य बालकृष्ण और उनकी टीम पर मधुमक्खियों का हमला
बता दें कि, हरियाणा सरकार और पतंजलि योगपीठ के द्वारा मोरनी हिल्स में हर्बल फॉरेस्ट बनाया जा रहा है, जिसमें हजारों किस्म की जड़ी-बूटियों उगाई जाएंगी। इसी सिलसिले में शनिवार को पतंजलि की ओर से आचार्य बालकृष्ण एक टीम के साथ यहां पर पहुंचे थे। वे साथियों के साथ पौधों की प्रजातियों की पहचान करने में जुट थे कि सभी पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन
आचार्य बालकृष्ण और उनकी टीम पर मधुमक्खियों का हमला
बताया जा रहा है कि पार्क में मौजूद कुछ बंदर पेड़ों पर छलांग लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खी के छत्ते के ऊपर कूद पड़े। उसके हिलने के बाद मधुमक्खियों का झुंड शिकार के लिए निकल पड़ा। किसी ने टेबल के नीचे छिपकर जान बचाई तो किसी ने जमीन पर लेट कर तो किसी ने खुद को कपड़ों में छिपाकर। करीब 20 मिनट के दहशत के बाद हालात सामान्य हुए।