{"_id":"5a03f84f4f1c1bec538bbefa","slug":"be-aware-to-eat-healthy-food-in-winter-to-keep-body-warm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दी में सोच समझकर ही खाएं ये सभी फूड, वरना जानलेवा हो सकते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी में सोच समझकर ही खाएं ये सभी फूड, वरना जानलेवा हो सकते हैं
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Thu, 30 Nov 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
सर्दी का मौसम
- फोटो : amar ujala
सर्दियों में ठंड से बचने के लिए लोग कई तरह के फूड खाते हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें सोच समझकर खाएंगे तो जिंदगी बची रहेगी। वरना ये जानलेवा हो सकते हैं।
सर्दी का मौसम
बात हो रही है, हेल्दी फूड की। इसे खाने के शौकीन है तो पहले थोड़ा उनके बारे में जान लिजिए। कहीं ऐसा न हो कि कुछ समय का स्वाद आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो जाए। खासकर हृदय रोगियों को सर्दी के दिनों में विशेष सतर्कता बरतनी होगी। चिकित्सकों के अनुसार, व्यक्ति को उसकी क्षमता और कामकाज के तरीके के मुताबिक कैलोरी लेनी चाहिए।
सर्दी का मौसम
- फोटो : amar ujala
दफ्तर आदि में कार्य करने वाले लोगों को एक दिन में 1500 कैलोरी की जरूरत पड़ती है, क्योंकि वहां पर अधिक देर तक कुर्सी पर बैठा जाता है। दिन भर घूमने-फिरने वाले व्यक्ति को 1800 और मजदूरी करने वाले व्यक्ति को दो से ढाई हजार कैलोरी की जरूरत होती है। एक दिन में गर्भवती महिलाओं को भी इतनी ही कैलोरी की जरूरत होती है। इसके अलावा हर दिन 60 फीसदी कार्बोहाइड्रेट, 30 फीसदी प्रोटीन, 8 फीसदी फैट, 2 फीसदी विटामिन और मिनरल चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी का मौसम
इन सभी पदार्थों की मात्रा यदि थोड़ी भी ज्यादा हो जाए तो व्यक्ति के लिए नुकसानदायक हो सकती है। खासकर सर्दियों के दिनों में इसकी मात्रा बढ़ जाती है, क्योंकि मूंगफली और तिल समेत अन्य हेल्दी फूड इसकी वजह बनते हैं। शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए प्रतिदिन एक व्यक्ति को कम से कम पांच लीटर पानी पीना भी जरूरी है। सर्दियों के दिनों में मूंगफली, बाजरा और तिल के लड्डू आदि अधिक खाए जाते हैं।
विज्ञापन
सर्दी का मौसम
तिल और मूंगफली में प्रोटीन, आयरन और एनर्जी होती है, लेकिन इनकी हल्की सी भी अधिक मात्रा शरीर के लिए भारी पड़ सकती है। असंतुलित मात्रा में खाने से खासकर हृदय रोगी का वजन बढ़ जाता है, जो नुकसानदायक होता है। साथ ही तली हुई मूंगफली और तिल आदि खाने से सांस के रोगियों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। ऐसे में बेहद संतुलित मात्रा में ही इनका सेवन किया जाए।