फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोटबंदी के बाद बैंक अकाउंट में जमा कराया कैश, पढ़ लिजिए ये वार्निंग

Sun, 01 Jan 2017 09:49 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Jan 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
be aware bank account holders, income tac department will check cash and its source detail
एटीएम में उमड़ी जबरदस्त भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अगर आपने नोटबंदी के बाद बैंक अकाउंट में कैश जमा करवाया है तो इस वार्निंग पर जरूर अमल करें। आयकर विभाग की ओर से जारी की गई है।
be aware bank account holders, income tac department will check cash and its source detail
एटीएम में उमड़ी जबरदस्त भीड़
दरअसल, आयकर विभाग ने उन खाताधारकों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है, जिनके खाते में नोटबंदी के बाद ढाई लाख से अधिक रुपये जमा किये गए हैं। इसके अलावा, काला धन रखने वालों को 17 दिसंबर 2016 से 31 मार्च 2017 तक का समय दिया गया है। इस बीच जिनके पास अघोषित धन है वह उसका खुलासा कर सकते हैं। इसके बाद आयकर विभाग की तरफ से काला धन रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
be aware bank account holders, income tac department will check cash and its source detail
रुपये के लिए बैंक में खड़े लोग
रोहतक में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रधान आयुक्त हिमालनी कश्यप ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति सरकार की ओर से दिए गए समय के  भीतर अपने धन का खुलासा करता है तो उससे 30 फीसदी कर और 10 फीसदी पेनाल्टी वसूली जाएगी। इसके अलावा सरचार्ज अलग से वसूला जाएगा। खुलासा किए गए इस धन में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण डिपॉजिट योजना में 25 फीसदी धन जमा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
be aware bank account holders, income tac department will check cash and its source detail
रुपये के लिए बैंक में खड़े लोग
प्र्रधानमंत्री कल्याण योजना में जमा होने वाला धन चार साल बाद तो वापस मिल जाएगा, लेकिन इस पर ब्याज नहीं दिया जाएगा। प्रधान आयुक्त ने बताया कि नोटबंदी के बाद जिन खातों में ढाई लाख से अधिक की धनराशि जमा हुई है, उन खाताधारकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। बताया कि नोटिस भेजकर ऐसे लोगों से जवाब तलब किया जाएगा। गलत पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
be aware bank account holders, income tac department will check cash and its source detail
रुपये के लिए बैंक में खड़े लोग
देना पड़ सकता है इन सवालों के जवाबः पिछले तीन सालों में खाते से कितने रुपये का लेनदेन हुआ? पिछले वर्ष के नवंबर माह में कितने रुपये का लेनदेन हुआ? परिवार के कितने लोगों के खाते में ढाई लाख या उससे अधिक की धनराशि जमा की गई? आय का स्रोत क्या है? अभी तक  इसका खुलासा क्यों नहीं किया?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed