एक बाइक पर सवार थे मां, बेटा और बेटी। हादसा हो गया और तीनों के शव सड़क पर बिखर गए, लेकिन उनकी हालत ऐसी थी कि देखने वालों की रूह कांप गई।
हादसा बटाला-जालंधर रोड पर गांव अम्मोनंगल के पास रविवार सुबह करीब दस बजे एक प्राइवेट मिनी बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला, उसके बेटे और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। इसी परिवार के अन्य तीन सदस्य जो अपनी अलग बाइक पर उनके साथ जा रहे थे, गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे का कारण एक अन्य मोटरसाइकिल सवार बना, जो पीछे से आया औैर दोनों बाइकों को साइड मारकर भाग गया। मृतकों की पहचान नरिंदर कौर (45), उनकी बेटी रंजोत कौर (18) और बेटे हरप्रीत सिंह (14) निवासी गांव संगरावां के तौर पर हुई है। तीनों बाइक पर गांव से ब्यास स्थित एक चर्च में प्रार्थना करने जा रहे थे।
वहीं दुर्घटना के तुरंत बाद मौके से बस कंडक्टर और चालक फरार हो गए वहीं बस में बैठे यात्री भी भाग गए। सिविल अस्पताल में पहुंचे गुलजार सिंह वासी संगरावां ने बताया कि उसकी पत्नी नरिंदर कौर, प्लस टू में पढ़ने वाली बेटी रंजोत कौर और नौवीं में पढ़ रहा बेटा हरप्रीत सिंह (14) एक बाइक पर गांव संगरावां से ब्यास स्थित चर्च में प्रार्थना करने जा रहे थे।
बाइक हरप्रीत सिंह चला रहा था। इसके अलावा उसके छोटे भाई मंगल सिंह की पत्नी शरणजीत कौर, उसका बेटा गुरप्रीत सिंह (18) और छोटा बेटा हरगुण (4) अलग बाइक पर उनके साथ जा रहे थे। गुरप्रीत की बाइक आगे थी और हरप्रीत की बाइक पीछे थी। जब वे गांव अम्मोनंगल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें साइड मार दी।