Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Behind every uniform lies a story, a soldiers highest duty is the defense of the nation, Kataria

हर वर्दी के पीछे होती है एक कहानी, सैनिक का सबसे बड़ा धर्म देश की रक्षा : कटारिया

Thu, 05 Nov 2026 02:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Behind every uniform lies a story, a soldiers highest duty is the defense of the nation, Kataria
चंडीगढ़। युद्ध के मैदान में सैनिक की कोई जाति या धर्म नहीं होता। उसका सबसे बड़ा धर्म देश की रक्षा और तिरंगे का सम्मान होता है। विद्यार्थियों को सैनिकों के अनुभवों से प्रेरणा लेकर अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और निष्ठा से देश के विकास में योगदान देना चाहिए। यह बात पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट में आयोजित ‘जंग की कहानियां’ कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़कर कही। उन्होंने कहा कि हर वर्दी के पीछे एक कहानी होती है। पूर्व सैनिकों और वीर माताओं के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मेजर जनरल जगजीत सिंह एसएम समेत अन्य वक्ताओं ने 1971 के युद्ध के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि मार्च 1971 में पाकिस्तानी सेना ने बांग्लादेश में अपने ही नागरिकों के खिलाफ ऑपरेशन सर्चलाइट शुरू किया था। इसमें बड़ी संख्या में आम नागरिक मारे गए और महिलाओं पर अत्याचार हुए। करीब एक करोड़ लोगों को घर छोड़कर पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में शरण लेनी पड़ी। इससे भारत के सामने भोजन, स्वास्थ्य और आवास का संकट खड़ा हो गया। राहत शिविरों में हैजा जैसी बीमारियां फैलने लगीं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने बताया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 61 देशों से सहायता मांगी, लेकिन अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। इसके बाद भारत को सोवियत संघ का समर्थन मिला। ईस्ट बंगाल रेजिमेंट और ईस्ट पाकिस्तान राइफल्स के सैनिकों ने भी मुक्ति आंदोलन में भूमिका निभाई। कर्नल एमएजी उस्मानी के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानियों ने संघर्ष किया। अत्याचार झेलने वाली महिलाओं को बांग्लादेश में ‘बीरांगना’ सम्मान दिया गया। अभियान को स्कूल-कॉलेजों का समर्थन मिल रहा है। ज्ञानसेतु के सहयोग से विभिन्न लोगों और संस्थाओं को इससे जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed