{"_id":"6aeba13e62cb88fe2a0d3be0","slug":"from-sensors-to-smart-cities-pec-students-gain-an-understanding-of-iot-technology-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1079-1167358-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: सेंसर से स्मार्ट सिटी तक, पेक के विद्यार्थियों ने समझी आईओटी तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: सेंसर से स्मार्ट सिटी तक, पेक के विद्यार्थियों ने समझी आईओटी तकनीक
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में रैंप परियोजना के तहत डिप्लोमा विद्यार्थियों के लिए इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का नेतृत्व प्रो. रविंदरजीत वालिया ने किया। आईओटी सत्र का संचालन डॉ. संजय बतीश ने किया। इसमें सुशील कुमार और प्रभसिमरन सिंह बिंद्रा ने सहयोग दिया। सत्र में विद्यार्थियों को आईओटी की मूल जानकारी, इसके काम करने के तरीके और अलग-अलग क्षेत्रों में इसके उपयोग के बारे में बताया गया। रास्पबेरी पाई, सेंसर और अन्य हार्डवेयर उपकरणों का विशेष प्रदर्शन किया गया।
विद्यार्थियों ने सीखा कि सेंसर को रास्पबेरी पाई से कैसे जोड़ा जाता है और उनसे मिलने वाले डेटा को कैसे इकट्ठा किया जाता है। इसके अलावा स्मार्ट होम, स्वास्थ्य सेवा, खेती, उद्योग और स्मार्ट सिटी में आईओटी के उपयोग की जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को नई तकनीक को समझने और खुद प्रयोग करके सीखने का अवसर मिला। पेक की यह पहल विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान और रोजगार से जुड़े कौशल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।