{"_id":"6aeba0af729c975d2e0f6090","slug":"pgi-paper-leak-three-women-confess-to-the-crime-time-already-spent-in-jail-deemed-sufficient-as-sentence-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1167699-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई पेपर लीक: तीन महिलाओं ने कबूला जुर्म, जेल में बीती अवधि ही सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई पेपर लीक: तीन महिलाओं ने कबूला जुर्म, जेल में बीती अवधि ही सजा
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई की एमडी/एमएस प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक और नकल के मामले में तीन और महिला आरोपियों ने सीबीआई की विशेष अदालत में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। अदालत ने पी. मंजुला, जी. कृष्णावेनी और जी. पदमा को दोषी ठहराते हुए उनके जेल में बिताए तीन से चार महीने के समय को ही सजा मान लिया। इससे पहले आंध्र प्रदेश की वाई. हरिप्रिया भी जुर्म कबूल कर चुकी है। इस तरह 32 आरोपियों वाले मामले में अब तक चार दोषी करार दिए जा चुके हैं।
सीबीआई ने वर्ष 2012 में इस घोटाले का पर्दाफाश किया था। मामला 10 नवंबर 2012 को पीजीआई में होने वाली एमडी/एमएस प्रवेश परीक्षा से जुड़ा है। परीक्षा चंडीगढ़ के 11 केंद्रों पर आयोजित होनी थी। जांच में सामने आया कि साजिश के तहत 14 डमी लड़कियों से अलग-अलग नाम और फोटो लगाकर दो-दो आवेदन फार्म भरवाए गए थे। ये महिलाएं मेडिकल छात्राएं नहीं थीं और परीक्षा के लिए पात्र भी नहीं थीं। प्रत्येक को इस काम के बदले दो लाख रुपये तक देने का लालच दिया गया था।
होटलों में रुककर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से उत्तर पहुंचाने थे
आरोपियों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-35 के होटल केसी रेजिडेंसी और सेक्टर-22 के अन्य होटलों में ठहरने की व्यवस्था की थी। योजना के तहत होटल में मौजूद लोगों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिये परीक्षा केंद्रों में बैठे अभ्यर्थियों तक उत्तर पहुंचाने थे। हालांकि, साजिश को अंजाम देने से पहले ही सीबीआई को इसकी सूचना मिल गई। एजेंसी ने छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और नकल कराने की योजना का खुलासा किया।