{"_id":"5b9e5f5d867a557ec97f1cf4","slug":"babe-de-vyeh-shri-guru-nanak-dev-ji-s-marriage-celebrating-in-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ मनाया गया बाबे श्री गुरू नानक देव जी का ब्याह, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ मनाया गया बाबे श्री गुरू नानक देव जी का ब्याह, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
Updated Mon, 17 Sep 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
श्री गुरू ग्रंथ साहिब के स्वरूप को सिर पर विराजमान करके पालकी साहिब में सुशोभित करते हुये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी औैर बीबी सुलक्खनी जी का विवाह बड़ी धूमधाम से गाजे बाजे के साथ मनाया गया। देखें तस्वीरें...
babe de vyeh
पर्व बटाला में रविवार को पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। रविवार को सुबह श्री गुरु ग्रंथ साहिब को पालकी साहिब में सुशोभित करके पंज प्यारों की अगुवाई में एक विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा डेरा साहिब से नगर कीर्तन की शुरुआत की गई। बारात रूपी निकाले गए इस भव्य नगर कीर्तन में स्थानीय लोगों के अलावा सुल्तानपुर लोधी से बारात के रूप में पहुंची संगत भी शामिल हुई।
babe de vyeh
नगर कीर्तन की शुरुआत करने राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के वरिष्ठ लोग पहुंचे और महाराज की हजूरी में नतमस्तक हुए। नगर कीर्तन की अगुवाई कर रहे पंज प्यारों को रास्ते में विभिन्न संगठनों ने सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया। इस समारोह में पालकी साहिब पर आसमान से ड्रोन द्वारा फूलों की वर्षा की गई। पालकी साहिब के आगे-आगे गतका पार्टी के खिलाड़ी अपनी युद्ध कला का प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
babe de vyeh
गुरु के प्रति आस्था इस हद तक थी कि करीब 100 लोग श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे-आगे नंगे पांवों झाडू़ लगा रहे थे। नगर कीर्तन के दौरान जगह-जगह लंगर और ठंडे मीठे जल के स्टाल लगे हुए थे। बाबे के विवाह पर्व को लेकर रविवार को बटाला के सभी गुरुद्वारों को सजाया गया था औैर गुरुद्वारों में गुरबाणी का प्रवाह चल रहा था। बटाला स्वागती गेटों से भरा पड़ा था। नगर कीर्तन में ट्रालियों पर सवार महिलाओं के कीर्तन जत्थे गुरु की बाणी का गुणगान कर रहे थे। बाबे के विवाह को लेकर रविवार को बटाला शहर खचाखच भरा हुआ था क्योंकि आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सुबह ही बटाला पहुंच गए थे।
विज्ञापन
babe de vyeh
रविवार को बाद दोपहर गुरुद्वारा कंध साहिब में तिल रखने के लिए भी जगह नहीं थी क्योंकि सभी श्रद्धालु ऐतिहासिक कच्ची कंध के दर्शन करने के लिए उत्सुक थे। रविवार को सारा दिन बटाला में नगर कीर्तन के दौरान आतिशबाजी चलती रही। नगर कीर्तन गुरुद्वारा डेरा साहिब से शुरू होकर पूरे शहर से गुजरते हुए देर शाम को गुरुद्वारा डेरा साहिब में समाप्त हो गया। इस मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य विवाह पर्व के मुख्य प्रबंधक जत्थेदार गुरिंदरपाल सिंह गोरा ने समूह संगत को उनके द्वारा दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद किया।