फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीषण गर्मी में खुद का रखें ख्याल, कुछ यूं बचें बीमारियों से

Sun, 24 Apr 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Apr 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
avoid Diseases like stroke and dehydration in hot weather
गर्म मौसम - फोटो : demo pics

इस बार समय से पहले झुलसाने वाली गर्मी आ चुकी है। अप्रैल में ही पारा 40 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक आगे भी तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री ज्यादा रहने वाला है। इस स्थिति में बीमारियां भी अधिक होने के चांस बढ़ेंगे। मई के पहले हफ्ते से गर्म हवाएं चलने की आशंका है। इससे सबसे ज्यादा लोग हीट स्ट्रोक से प्रभावित होंगे। इस मौसम में लू और डीहाइड्रेशन जैसी बीमारियां आम होती हैं। हीट स्ट्रोक में लापरवाही बरतने पर जान भी जा सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक हीट स्ट्रोक से आसानी से बचा जा सकता है। इस तरह से पानी की कमी से डिहाइड्रेशन की भी बीमारी भी लोगों में हो जाती है।

avoid Diseases like stroke and dehydration in hot weather
गर्म मौसम - फोटो : demo pics

क्या होता है हीट स्ट्रोक: आम इंसान का तापमान 97 से लेकर 99 डिग्री सेंटीग्रेंड के बीच होता है। इंसान के दिमाग में स्थित हाइपोथैलेमस विभिन्न प्रक्रियाओं के माध्यम से शरीर के तापक्रम को स्थिर रखने में सहायक होता है। गर्मी बढ़ते ही शरीर का तापक्रम भी बढ़ता है, लेकिन पसीना निकलने से वह फिर सामान्य हो जाता है। तापमान अधिक होने और लगातार पसीना निकलने से सोडियम व पोटेशियम लवण भी बाहर निकल आते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक प्रति लीटर दो ग्राम सोडियम लवण भी बाहर आता है। इससे शरीर व खून में पानी की कमी हो जाती है और तेज बुखार के साथ व्यक्ति हीट स्ट्रोक का शिकार हो जाता है।

avoid Diseases like stroke and dehydration in hot weather
गर्म मौसम - फोटो : demo pics
ये होते हैं लक्षण: शरीर का तापमान बढ़ना, तेज सिरदर्द होना, उल्टी और चक्कर आना, पैर के तलवे में जलन होना, पसीना न निकलना, कमजोरी लगना, हाथ-पैर कांपना, सांस लेने में तकलीफ, घबराहट होना, नाक, कान या मुंह से रक्त आना

लू लगने पर क्या करें: डाक्टर के आने से पहले मरीज को ऐसी छायादार ठंडी जगह में लिटाना चाहिए जहां पर्याप्त हवा आती हो। उसके शरीर से कपड़े अलग कर देने चाहिए। तापमान नीचे लाने के लिए तौलिए को बर्फ के पानी में भिगोकर मरीज के पूरे शरीर को पोछें। अगर रोगी पानी पी सकता हो तो उसे ओआरएस घोल, छाछ या नीबू, चीनी नमक का घोल पिलाएं। तुरंत मरीज को अस्पताल में पहुंचाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
avoid Diseases like stroke and dehydration in hot weather
गर्म मौसम - फोटो : demo pics

लू से बचाव के लिए ये करें
1. अगर हो सके तो धूप में जाने से बचें
2. खाली पेट घर से न निकलें
3. बहुत अधिक पसीना आए तो एकदम से ठंडा पानी न पीएं
4. गर्म व हैवी खाना न खाएं
5. पूरे दिन में कम से कम 10-12 गिलास पानी पीएं
6. बीच-बीच में छाछ, नींबू पानी और जूस का सेवन करते रहें
7. दिन में दो बार ठंडे पानी से नहाएं।
8. धूप में निकलना है तो सनग्लास व चेहरा ढककर निकलें।

डॉ. संजीव भटिया, ग्लोबल हेल्थ केयर हास्पिटल सेक्टर 21 ने बताया कि कड़ी धूप में निकलने से बचें। हर एक घंटे में पानी पीते रहें। घबराहट या चक्कर आने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed