फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आसाराम बापू के 'खास' महेंद्र चावला क्यों हुए थे खिलाफ, जानिए इनके बारे में सब कुछ

Thu, 26 Apr 2018 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Apr 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
asaram bapu rape case main witness mahendra chawla biography
महेंद्र चावला
आखिर ऐसा क्या हुआ कि आसाराम बापू का 'खास' महेंद्र चावला उनके ही खिलाफ गवाह बन गया। जानिए कौन है और इनके बारे में सब कुछ।
asaram bapu rape case main witness mahendra chawla biography
महेंद्र चावला
आसाराम व इसके पुत्र नारायण साईं के खिलाफ चल रहे केसों में अहम गवाह पानीपत के गांव सनौली निवासी महेंद्र चावला ने एक बार फिर दोनों से अपनी व अपने परिवार की जान को खतरा बताया है। हालांकि उनको हरियाणा पुलिस सुरक्षा दे रखी है। लेकिन वे इससे संतुष्ट नहीं है। उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार से केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल की सुरक्षा की मांग की है।
asaram bapu rape case main witness mahendra chawla biography
asaram bapu
बता दें कि साल 2014 में महेंद्र चावला पर गांव सनौली में दो बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। हमलावरों ने एक के बाद एक दो गोलियां महेंद्र को मारी थी। महेंद्र ने हमलावरों का डट कर मुकाबला किया था और दीवार फांद कर जान बचाई थी। चावला ने मंगलवार को कहा कि अदालत को किशोरी का यौन शोषण करने के अपराधी आसाराम को फांसी की सजा सुनानी चाहिए। आसाराम व उसका पुत्र संत नहीं दरिंदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
asaram bapu rape case main witness mahendra chawla biography
आसाराम - फोटो : SELF
चावला कहते हैं कि दोनों पाखंडी है और धर्म की आड़ लेकर जनता को बेवकूफ बना रहे थे। वे दोनों के काफी करीब रहे हैं। वे उन्हें संत समझ कर उनकी शरण में आत्मशांति के लिए गए थे। लेकिन जब दोनों का जीवन करीब से देखा तो पता चला कि दोनों संत नहीं दरिंदे हैं। उन्होंने अदालत से आसाराम को फांसी दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि उनको फांसी की सजा मिलने से बच्चियों के साथ दरिंदगी करने वालों के लिए कठोर संदेश जाएगा।
विज्ञापन
asaram bapu rape case main witness mahendra chawla biography
आसाराम
पानीपत जिले के सनौली खुर्द निवासी किशोरीलाल चावला के तीसरे नंबर के लड़के महेंद्र चावला 12वीं पास हैं और आसाराम बापू और नारायण साईं के रेप केस में प्रमुख गवाह है। महेंद्र 12वीं करने के बाद 1996 में आसाराम बापू की शरण में चला गया था। वह पहले अहमदाबाद व फिर सूरत आश्रम में पहुंचा। कुछ ही सालों में बापू के दिल में अपार जगह बना ली और बापू ने भी उसको अपना राजदार बना लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed