फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, पीजीआई के डॉक्टरों का कमाल, सर्जरी कर उगा दी मूछें

Fri, 20 May 2016 02:04 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 May 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Amazing PGI doctors, after surgery mustaches has grown
सर्जरी के बाद मूछें उगी - फोटो : amar ujala

युवक का होंठ जन्म से कटा था। सर्जरी के बाद उस हिस्से पर मूंछें नहीं आ रही थीं। लेकिन पीजीआई के डॉक्टरों के कमाल ने युवक की जिंदगी में बहार ला दी।  पीजीआई ने कुदरती चूक को सुधार कर युवक के चेहरे पर मुस्कराहट ला दी है। इससे पहले युवक सामान्य जीवन नहीं जी पा रहा था। किसी के बताने पर युवक पीजीआई पहुंच गया। प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट  ने उसकी जांच की और उसे भरोसा दिलाया कि उसकी मूंछें आ जाएंगी। डिपार्टमेंट ने उसकी सफलतापूर्वक सर्जरी कर खुशियां लौटा दी।

Amazing PGI doctors, after surgery mustaches has grown
सर्जरी के बाद मूछें उगी - फोटो : amar ujala
कोई भी व्यक्ति देखकर यह नहीं कह सकता कि उसने मूंछों में हेयर ड्राफ्टिंग करवाई है। अब उसकी पूरी मूंछे आ रही हैं। यह सब पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट की वजह से संभव हो पाया है। युवक की प्लास्टिक सर्जरी पीजीआई के एसोसिएट प्रोफेसर सुनील गाबा ने की है। समर वैकेशन के कारण गाबा छुट्टी पर हैं, इसलिए उनसे बात नहीं हो सकी है।
Amazing PGI doctors, after surgery mustaches has grown
सर्जरी के बाद मूछें उगी - फोटो : amar ujala

सबसे अहम बात यह है कि सर्जरी वाली जगह पर हेयर ड्राफ्टिंग की गई है। आमतौर पर सर्जन को इसमें सफलता नहीं मिलती। दरअसल हार्ड टिश्यू पर हेयर ड्राफ्टिंग काफी मुश्किल होती है। रिजल्ट अच्छे नहीं आते। इसलिए लोग सर्जन के पास जाते तक नहीं। लेकिन पीजीआई ने इसमें सफलता हासिल की है। युवक की मूंछेा तो थी, लेकिन उस जगह पर नहीं थीं, जहां पर कटे होंठ की सर्जरी की गई थी। मूंछे नहीं आने से युवक काफी परेशान रहता था। कभी-कभी वह डिप्र्रेशन में भी चला जाता था। सैकड़ों लोगों की मुस्कान लौटा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amazing PGI doctors, after surgery mustaches has grown
सर्जरी के बाद मूछें उगी - फोटो : amar ujala

पीजीआई का प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट पहले भी सैकड़ों लोगों की मुस्कान लौटा चुका है। पीजीआई हर साल 300 से ज्यादा कटे होंठ और तालू की सर्जरी कर बच्चों की खुशियां दे रहा है। पिछले साल भी पीजीआई ने ऐसे कई केसों को ठीक करने में कामयाबी हासिल की थी। फिर चाहे तेजाब पीड़िता हो या फिर मशीन में फंसने के बाद बाल सहित सिर की पूरी खाल निकलना। प्लास्टिक डिपार्टमेंट ने पिछले साल एक लड़की की छह उंगुलियों को पांच में बदल दिया था। इसके साथ ही उसकी जन्मजात दिव्यांगता को भी दूर कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed