MSME कॉन्क्लेवः बेस्ट 35 उद्यमियों को दिए गए अवार्ड
चंडीगढ़ में हुए अमर उजाला एमएसएमई हरियाणा कॉन्क्लेव 2016 के तहत प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ 35 उद्यमियों को अवार्ड दिए गए। देखिए तस्वीरें।
MSME कॉन्क्लेवः बेस्ट 35 उद्यमियों को दिए गए अवार्ड
एमएसएमई हरियाणा अवार्ड-2016 इसके लिए उद्यमियों से 15 जनवरी से 31 जनवरी तक ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन मांगे गए थे। सैंकड़ों की संख्या में आवेदन पत्र मिले। विशेष ज्यूरी ने इन आवेदनों पर मंथन किया और 35 कंपनियों को विभिन्न श्रेणियों के तहत अवार्ड के लिए चुना, जिन्हें आज होटल जे डब्ल्यू मैरियट में आयोजित अमर उजाला के एमएसएमई हरियाणा कॉन्क्लेव में कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्र ने सम्मानित किया।
MSME कॉन्क्लेवः बेस्ट 35 उद्यमियों को दिए गए अवार्ड
मैजिक ऑफ हर्ब्स को एग्रो एंड फूड प्रोसेसिंग की सूक्ष्म श्रेणी के तहत बेस्ट एमएसएमई का अवार्ड दिया गया। यह अंबाला की माइक्रो श्रेणी की इकाई है। इसका एक कमरे से शुरू किया गया कॉस्मेटिक का कारोबार आज कई देशों तक अपनी पहचान बना चुका है। इसका सारा श्रेय जाता है महिला उद्यमी और सौंदर्य विशेषज्ञ परवेश हांडा को। इनके नाम पांच वर्ल्ड और पांच नेशनल रिकार्ड भी है।
MSME कॉन्क्लेवः बेस्ट 35 उद्यमियों को दिए गए अवार्ड
मस्ताना फूड्स प्राइवेट लिमिटेड को एग्रो एंड फूड प्रोसेसिंग की मध्यम श्रेणी के तहत बेस्ट एमएसएमई का अवार्ड दिया गया। कंपनी की ओर से अवार्ड संपन्न खुराना ने लिया। यह कैथल की मीडियम श्रेणी की चावल उत्पादन और निर्यात से जुड़ी इकाई है। वर्ष 1999 में इसकी स्थापना हुई। बेहतर गुणवत्ता के लिए आईएसओ 22000: 2005 सर्टिफिकेट मिला। कंपनी 217 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार दे रही है। पिछले साल कुल कारोबार 436.41 करोड़ का रहा। इसमें करीब आधी आय निर्यात (206.27 करोड़) से थी।
MSME कॉन्क्लेवः बेस्ट 35 उद्यमियों को दिए गए अवार्ड
श्री जगदंबा एग्रीको एक्सोपर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को एग्रो एंड फूड प्रोसेसिंग की मध्यम श्रेणी के तहत ज्वाइंट प्राइस बेस्ट एमएसएमई का अवार्ड दिया गया। यह करनाल के घरोंडा स्थित एक मध्यम श्रेणी की इकाई है। यह अपने कुल चावल उत्पादन का 80 फीसदी का निर्यात करती है। कंपनी की स्थापना 1981 में लाला जयकिशन गोयल जी ने की थी। कठिन समय में उनके पुत्र सतीश गोयल और ज्ञान भूषण ने इसे न सिर्फ आगे बढ़ाया बल्कि नए आयाम दिए।