फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेरा सच्चा सौदा ने कर दी ऐसी हरकत, बहुत बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं राम रहीम...

Mon, 17 Sep 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोहाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोहाना (हरियाणा) Updated Mon, 17 Sep 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Allegation on Dera Sacha Sauda to Offer Bribe to Ram Rahim Impotent Case Witness
राम रहीम - फोटो : self
डेरा सच्चा सौदा ने एक ऐसी हरकत कर दी है, पहले से जेल में सजा काट रहे राम रहीम बहुत बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। पुलिस भी हैरान है मामला जानकर।
Allegation on Dera Sacha Sauda to Offer Bribe to Ram Rahim Impotent Case Witness
Ram rahim
डेरा सच्चा सौदा में साधुओं के अंडकोष निकालने का आरोप लगाने वाले हंसराज चौहान हकीकी ने डेरे के ही एक साधू पर उसे सीबीआई से केस वापस लेने व प्रलोभन देने का आरोप लगाया है। हकीकी की शिकायत पर टोहाना सिटी पुलिस ने सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के नजदीक लगते कल्याण नगर निवासी राजकुमार उर्फ राजू के खिलाफ गवाह को केस वापस लेने के लिए प्रलोभन देने व षड़यंत्र रचने के आरोप में केस दर्ज किया है।
Allegation on Dera Sacha Sauda to Offer Bribe to Ram Rahim Impotent Case Witness
ram rahim
पुलिस को दी शिकायत में हंसराज हकीकी ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा में साधुओं के अंडकोष निकालकर उनको नपुंसक बनाने के मामले में उसने एक याचिका हाईकोर्ट में लगाई थी। हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार यह मामला अब सीबीआई कोर्ट पंचकूला में चल रहा है। इस मामले में अगली तारीख 19 सितंबर 2018 है। उसने बताया कि डेरा के जिन साधुओं को नपुंसक बनाया गया था, उनकी सूची उसने हाईकोर्ट में दी थी। इनमें एक साधू का नाम राजकुमार उर्फ राजू भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Allegation on Dera Sacha Sauda to Offer Bribe to Ram Rahim Impotent Case Witness
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
हकीकी का कहना है कि कुछ दिन पहले राजकुमार अपनी माता के साथ उसके घर आया और उस पर केस वापस लेने का दबाव बनाया। उसने उसे कहा कि वह गुरमीत राम रहीम के खिलाफ गवाही न दे, इसके बदले में जितने रुपये चाहिए वह उसे देगा। उसने यह भी कहा कि वह गुरमीत राम रहीम के कहने पर ही आए हैं।
विज्ञापन
Allegation on Dera Sacha Sauda to Offer Bribe to Ram Rahim Impotent Case Witness
Ram Rahim
पुलिस ने राजकुमार पर केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। इस बारे में एसएचओ अरूणा देवी ने बताया कि उनके पास हंसराज चौहान ने लिखित में शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed