{"_id":"592a8a524f1c1b14418b4568","slug":"akal-takht-jathedar-gurbachan-singh-criticized-gurmeet-ram-rahim-and-jattu-engineer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस शख्स ने संत गुरमीत राम रहीम को कड़वी बातें सुनाई, जानिए आखिर क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस शख्स ने संत गुरमीत राम रहीम को कड़वी बातें सुनाई, जानिए आखिर क्यों?
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 29 May 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
डेरा प्रमुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम को एक शख्स ने कड़वी बातें सुनाई हैं। इसके पीछे की वजह भी काफी चौंकाने वाली है, खुद देखिए।
अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह
दरअसल, डेरामुखी की पांचवीं फिल्म जट्टू इंजीनियर पर अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने सवाल खड़े कर दिए हैं। जत्थेदार ने कहा कि संतों को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए। फिल्में बनाना, कॉमेडी करना, ये सब संतों के काम नहीं, ऐसे काम संत कभी नहीं करता। अब खुद ही लोग अंदाजा लगा लें कि डेरामुखी संत है या नहीं? उनके अनुसार अकाल तख्त डेरामुखी के इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करता है।
Gurmeet Ram Rahim Singh
बता दें कि हाल ही में डेरामुखी की पांचवी मूवी जट्टू इंजीनियर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को महज 15 दिन के भीतर पूरा कर लिया गया है। फिल्म की शूटिंग 7 मार्च को शुरु हुई और 15 दिन यानी 22 मार्च को कम्पलीट हो गई। फिल्म में दो गाने भी हैं, जो डॉ. एमएसजी ने खुद गाए हैं। डेरामुखी की यह फिल्म भले ही एक कॉमेडियन फिल्म है, लेकिन फिर भी यह एक बड़ा संदेश देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम का नया लुक हुआ वायरल
इस फिल्म के जरिए उन्होंने बताया है कि यदि मन में इच्छा हो तो कैसे एक पिछड़े गांव को भी डेवपल बनाया जा सकता है। फिल्म में गंदगी की पहचान वाले एक गांव को न केवल स्वच्छ बनाने का संदेश भी दिया है। इस फिल्म में डॉ. एमएसजी ने निर्देशन से लेकर अभिनय, डीओपी, स्क्रिप्ट राइटिंग, सांग राइटिंग, सेट डिजानिंग, ड्रेस डिजाइनिंग,एडिटर, कोरियोग्राफी समेत 40 से भी अधिक भूमिकाएं निभाई है।
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम सिंह
फिल्म की शूटिंग से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन समेत फिल्म का सम्पूर्ण निर्माण सिरसा (हरियाणा) में ही हुआ है। फिल्म की सेट-डिजाइनिंग, आर्ट-वर्क, ड्रेस-डिजाइनिंग और शूटिंग से लेकर डबिंग तक सारा क्रू संत राम रहीम की देखरेख में होता है। बाबा गुरमीत राम रहीम इससे पहले 4 फिल्में बना चुके हैं। उनकी पहली फिल्म मैसेंजर ऑफ़ गॉड (2015) में युवाओं के लिए सन्देश था।