'सरबजीत' में ऐश्वर्या अनोखे लुक में, पंजाब के शूटिंग स्पॉट तय
पाकिस्तान जेल में मारे गए कैदी सरबजीत सिंह के जीवन में आधारित फिल्म 'सरबजीत' के शूटिंग सेट पर ऐश्वर्या अनोखे लुक में नजर आईं। देखिए, पूरा मामला।
'सरबजीत' में ऐश्वर्या अनोखे लुक में, पंजाब के शूटिंग स्पॉट तय
फिल्म में ऐश्वर्या राय ‘सरबजीत’ की बहन ‘दलबीर कौर’ का किरदार निभा रही हैं, जिसने पाक जेल में बंद अपने भाई की रिहाई के लिए मुहिम छेड़ी थी। सेट से लीक हुई इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय आंखों पर चश्मा लगाए और पैरों में चप्पल पहने हुए सिंपल लुक में नजर आ रही हैं।
'सरबजीत' में ऐश्वर्या अनोखे लुक में, पंजाब के शूटिंग स्पॉट तय
फिल्म में एश्वर्या के इस नॉन ग्लैमर्स लुक पर उनके मेकअप आर्टिस्ट का कहना है कि उन्हें ऐश्वर्या के इस किरदार के मेकअप के लिए खूब रिसर्च करनी पड़ी, क्योंकि इस लुक में ऐश्वर्या को बिलकुल सिंपल और कम मेकअप के साथ नजर आना है।
'सरबजीत' में ऐश्वर्या अनोखे लुक में, पंजाब के शूटिंग स्पॉट तय
सरबजीत की शूटिंग इस हफ्ते मुंबई में शुरू की गई है। अगले साल जनवरी में फिल्म की शूटिंग पंजाब के अमृतसर, मलेरकोटला और पटियाला समेत कई शहरों में की जाएगी। फिल्म के आखिरी चरण की शूटिंग दिल्ली में फरवरी में की जाएगी।
'सरबजीत' में ऐश्वर्या अनोखे लुक में, पंजाब के शूटिंग स्पॉट तय
इससे पहले 'मेरीकॉम' बना चुके नेशनल अवॉर्ड विजेता उमंग कुमार की फ़िल्म 'सरबजीत' में दलबीर कौर की भूमिका के लिए ऐश्वर्या राय से पहले कंगना का नाम सामने आया था। वैसे कंगना के अलावा फ़िल्म में इस रोल के लिए प्रियंका का नाम भी उछला था।