{"_id":"5c765492bdec2273ac45f6f1","slug":"air-strike-in-pok-tension-on-indo-pak-border-airport-shut-down-in-punjab-and-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर तनाव के चलते पंजाब और चंडीगढ़ में खाली कराए गए एयरपोर्ट, सेना ने संभाली कमान, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर पर तनाव के चलते पंजाब और चंडीगढ़ में खाली कराए गए एयरपोर्ट, सेना ने संभाली कमान, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पठानकोट में सेना तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पीओके में एयर स्ट्राइक के बाद पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। एयरपोर्ट शट डाउन करके खाली करा लिए गए हैं, वहीं कुछ इलाकों में सेना ने कमान संभाल ली है, देखिए तस्वीरें।
2 of 5
पठानकोट में सेना तैनात
चंडीगढ़, पठानकोट और अमृतसर एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। एयरपोर्ट खाली करा लिए गए हैं। चंडीगढ़ में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी करते हुए आलाधिकारियों की इमरजेंसी ड्यूटी लगा दी है। पठानकोट के बाद अब गुरदासपुर में भी सेना की तैनाती की जा रही है। यह जानकारी बॉर्डर रेंज के डीआईजी राजेश शर्मा ने दी।
3 of 5
खाली कराए गए एयरपोर्ट
पंजाब में बॉर्डर के साथ-साथ नाकों पर पुलिस के साथ आर्मी जवानों को भी तैनात कर दिया गया है। जीरो लाइन पर स्थित पंजाब के गांवों में कुछ हद तक दहशत का माहौल है। सेना ने सीमावर्ती क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ा दी हैं। पंजाब में बॉर्डर से सटे गांवों को खाली कराया जा रहा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खाली कराया गया एयरपोर्ट
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार शाम सीमावर्ती एरिया के गांवों में पहुंचकर स्थिति की समीक्षा की। डीसी रामबीर, एसएसपी विवेकशील सोनी, एसडीम अर्शदीप सिंह और एडीसी ने ग्राउंड जीरो के आसपास के गांवों में स्थिति का जायजा लिया। जम्मू कश्मीर से आने और जाने वाले हर वाहन की गहनता से तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
पठानकोट में सेना तैनात
वहीं आर्मी और जिला प्रशासन ने तनाव के माहौल में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कथलौर नाका इंचार्ज दलबीर कुमार का कहना है कि एयर स्ट्राइक के बाद बने हालात और संवेदनशील क्षेत्र होने के चलते अलर्ट किया गया है। इस पुल से गुजर रहे हर वाहन की तलाशी लेने के सख्त आदेश हैं। वहीं डीसी ने अधिकारियों से बैठक कर हाई अलर्ट रहने और स्टेशन न छोड़ने के आदेश दिए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।