योगेश्वर दत्त के सन्यास लेने के बाद ये पहलवान उनकी जगह लेगा। जानिए इनके बारे में, ये देश के लिए पहले भी गोल्ड जीत चुके है।
योगेश्वर दत्त भले ही कुश्ती को अलविदा कहने की तैयारी कर चुके हों, लेकिन उनकी जगह देश के लिए ऐसा पहलवान तैयार हो चुका है। जो पहले ही गोल्ड मेडलिस्ट है।
वह है योगेश्वर के साथी पहलवान बजरंग पूनिया। बजरंग ने पिछले महीने एशियन चैंपियनशिप में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है। वह पहले भी पदक जीतते रहे हैं।
बता दें कि योगेश्वर व बजरंग दोनों एक ही भार वर्ग में खेलते हैं। उधर, योगेश्वर दत्त संन्यास लेने के बाद भी कुश्ती से दूर नहीं जाएंगे। वह कहते हैं कि देश के लिए बेहतर पहलवान तैयार करने के लिए उन्होंने कुश्ती एकेडमी खोली है।
योगेश्वर दत्त अपना अनुभव एकेडमी में भावी पहलवानों में बांटेंगे। योगेश्वर की गोहाना में कुश्ती एकेडमी चल रही है। अकादमी में वह समय पहलवानों को कुश्ती के गुर सिखाते हैं।