फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूल के बाथरूम में बच्ची से छेड़छाड़, पेरेंट्स बोले- सुरक्षा नहीं, सिर्फ फीस लेने में ध्यान

Fri, 22 Sep 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Fri, 22 Sep 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
After Gurugram incident, 9-year-old girl molested at Panipat school
Panipat News
गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में एक छात्र की हत्या के बाद भी शहर के सबसे बड़े स्कूल द मिलेनियम स्कूल में सुरक्षा पुख्ता नहीं की गई। स्कूल के एक कर्मचारी ने स्कूल प्रबंधन की इसी लापरवाही का फायदा उठाकर चौथी कक्षा की छात्रा के साथ बाथरूम में छेड़छाड़ की और उसके साथ रेप का प्रयास भी किया।
After Gurugram incident, 9-year-old girl molested at Panipat school
Panipat News
स्कूल प्रशासन, पुलिस व बाल संरक्षण आयोग की प्रारंभिक जांच में सुरक्षा की दृष्टि में फेल साबित हुआ। 2009 में स्थापित 1050 बच्चों के स्कूल में केवल 24 सीसीटीवी कैमरे पाए गए। सीसीटीवी कैमरों की कमी को स्कूल प्रिंसिपल ने भी स्वीकारा है। स्कूल प्रबंधन ने पूरे मामले को देखते हुए स्कूल की दो दिन की छुट्टी घोषित कर दी है।
After Gurugram incident, 9-year-old girl molested at Panipat school
Panipat News
स्कूल अब सोमवार को दोबारा खुलेगा। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। अंसल स्थित मिलेनियम स्कूल वीरवार को बच्चों की परीक्षा के चलते खुला ही था कि स्कूल के अभिभावक व पेरेंट्स एसोसिएशन के सदस्य स्कूल में पहुंच गए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
After Gurugram incident, 9-year-old girl molested at Panipat school
Panipat News
छात्रा की मां बोली स्कूल में नहीं है सुरक्षा
पीड़ित छात्रा की मां व उसके परिजन वीरवार सुबह ही स्कूल में पहुंच गए। छात्रा की मां ने खुद पूरे स्कूल का मुआयना किया और सुरक्षा प्रबंधों को देखा। उसने कहा कि स्कूल में सुरक्षा के प्रबंध पुख्ता नहीं है। स्कूल प्रबंधन बार-बार सुरक्षा के दावे कर रहा था। मेरी बेटी पूरे घटनाक्रम के बाद बहुत घबराई हुई है और वह बार-बार मिलेनियम स्कूल में न जाने की बात कहती है। स्कूल प्रबंधन को फीस लेने के साथ सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध भी करने चाहिए। 
 
विज्ञापन
After Gurugram incident, 9-year-old girl molested at Panipat school
Panipat News
टॉयलेट सीसीटीवी कैमरे की रेंज से बाहर 
द मिलेनियम स्कूल में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। हालांकि अभिभावकों को स्कूल में सीसीटीवी पर्याप्त होने का भरोसा दिया था। स्कूल के प्रथम तल पर वारदात वाले हिस्से में एक ही कैमरा है। वह भी एक लाइन के आधे ही कमरों को कवर करता है। प्रिंसिपल के अनुसार स्कूल में 24 सीसीटीवी कैमरे हैं और 50 कैमरों को जल्द ही लगाने का प्रस्ताव है। स्कूल में दो या तीन दिन में सभी सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे। टॉयलेट के साथ आने वाली सीढ़ियों पर नीचे ही सीसीटीवी लगा हुआ है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed