चंडीगढ़ में पारा 6 साल बाद 40 के पार। दिन भर गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जैसा मौसम विभाग ने अंदेशा जताया था, ठीक उसी तरह रविवार का तापमान दर्ज किया गया। रविवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक था। रविवार का तापमान शनिवार के मुकाबले दो डिग्री अधिक था। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने शनिवार को ही बता दिया था कि रविवार को तापमान 40 डिग्री से अधिक जा सकता है।
छह साल बाद पारा 40 के पार, तस्वीरें बयां कर रही लोगों के हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में रात का तापमान भी काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है। शनिवार रात का तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि राजस्थान से दिल्ली, हरियाणा और वेस्टर्न यूपी की ओर से हवाएं चल रही हैं। इससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि अलनीनो व अन्य दूसरे कारणों की वजह से तापमान कुछ दिनों तक अधिक दर्ज किया जाएगा। इस बार लू भी अधिक चलने की संभावना है।
यह छह साल में पहली बार है, जब अप्रैल का तापमान इतना अधिक दर्ज किया गया है। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री नोट किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक साल 2010 में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री नोट किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक साल 2010 का रिकॉर्ड किया गया तापमान चंडीगढ़ का ऑल टाइम रिकॉर्ड है।
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 36 घंटे में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में 45 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चल सकती है। कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश से मैदानी इलाकों को राहत मिल सकती है। इससे चंडीगढ़ सहित हरियाणा पंजाब के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की सकती है, लेकिन मंगलवार से फिर से तापमान चढ़ने लगेगा।
2015---37.8---------------14.7
2014---39.2---------------13.8
2013---36.8---------------14.9
2012---37-----------------14.8
2011---39.5---------------13.1
2010---43.2---------------18.8
किस शहर का कितना तापमान
शहर------अधिकतम---न्यूनतम
चंडीगढ़----40.6-------23.7
अंबाला-----41.5-------24.0
हिसार------41.5-------23.5
पटियाला----41.5-------25.2
अमृतसर----36.0-------20.1
लुधियाना----41.4-------24.0
शिमला------27.5-------17.9