फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के लाइव कन्सर्ट में दीवानी हुई लड़कियां, तस्वीरें

Sun, 17 Apr 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sun, 17 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
bollywood singer arijit singh, arijit singh live concert, bollywood song, chandigarh
हजारों दर्शकों के सामने थे बॉलीवुड चर्चित सिंगर अरिजीत सिंह - फोटो : amarujala
हजारों रंग-बिरंगी लाइट, 45 नामी म्यूजीशियन, संगीतमय माहौल और हजारों दर्शकों के सामने थे बॉलीवुड चर्चित सिंगर अरिजीत सिंह।

‘हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा...

bollywood singer arijit singh, arijit singh live concert, bollywood song, chandigarh
बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के लाइव कन्सर्ट - फोटो : amarujala
शनिवार को सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में जैसे ही अरिजीत ने फितूर फिल्म के गीत, ‘जिंदगी ने की है कैसी साजिशें, पूरी हुई दिल की वो फरमाइशें, ओ परवर दिगारा’ से संगीतमय शाम की शुरुआत की, वैसे ही लंबे समय से बेसब्री से अपने चहेते गायक का इंतजार कर रहे लोग भी उमंग में आ गए। इसके बाद अरिजीत सिंह ने एक के बाद एक कई बॉलीवुड गीत गाये और लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 

बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के गीतों पर झूमे सिटीवासी

bollywood singer arijit singh, arijit singh live concert, bollywood song, chandigarh
बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के लाइव कन्सर्ट - फोटो : amarujala
शनिवार शाम को लोग अरिजीत सिंह के लाइव कंसर्ट के तय समय से काफी पहले ही पहुंच चुके थे। इंतजार था तो वह अरिजीत सिंह को लाइव गाते सुनने का। शाम करीब साढ़े सात बजे अरिजीत सिंह ने स्टेज पर एंट्री की।  इसके बाद अरिजीत सिंह ने अपने सुरों से ऐसा समा बांधा कि जो जहां था वहीं थम गया। अरिजीत ने फितूर फिल्म के ‘ओ परवर दिगार’ गीत के बाद दिलवाले के ‘जन्म, जन्म जन्म साथ चलना यू ही... कभी न कहना अलविदा’ गीत से तालियां बटोरीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने ही गाए फिल्मी गीतों को अपने ही अलग अंदाज में गाकर लूटा लोगों का दिल

bollywood singer arijit singh, arijit singh live concert, bollywood song, chandigarh
बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के लाइव कन्सर्ट - फोटो : amarujala
इसके बाद सिटी लाइफ फिल्म का ‘मुस्कुराने की वजह तुम हो’ रामलीला का ‘तुज संग बैर लगाया ऐसे’, आशिकी-2 के ‘तू ही ये मुझको बता दे, चाहूं मैं या ना’ सुनाकर दर्शकों का दिल लूटा। बालीवुड गायक के लाइव कंसर्ट की खासियत रही कि उन्होंने अपने सभी गीतों को एक नये ही अंदाज में सुनाया। इसके बाद सिटी लाइफ फिल्म का ‘मुस्कुराने की वजह तुम हो’ रामलीला का ‘तुज संग बैर लगाया ऐसे’, आशिकी-2 के ‘तू ही ये मुझको बता दे, चाहूं मैं या ना’ सुनाकर दर्शकों का दिल लूटा। 
 
विज्ञापन

‘हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा...

bollywood singer arijit singh, arijit singh live concert, bollywood song, chandigarh
बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के लाइव कन्सर्ट - फोटो : amarujala
गीतों के सफर को अरिजीत ने शंघाई फिल्म के गीत ‘जो भेजी थी दुआ... वो जाके आसमां से यूं टकरा गई’, हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में, मैं रंग शरबतों का तू मीठे घाट का पानी’ के साथ आगे बढ़ाया। उनके हर गीत पर लोग जहां झूम रहे थे तो गाना समाप्त होने पर तालियों की गड़गड़ाहट से उनका हौसला बढ़ा रहे थे। इसके बाद अरिजीत ने मन मस्त मगन, कभी जो बादल बरसे, सुनो न संगेमरमर की ये मीनारें, तुजसे जुदा जुदा हुआ मै जुदा हुआ, कैसी तेरी खुदअर्जी न धूप चुने न छांव... रे कबीरा मान जा गाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed