पंजाब के जालंधर में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। अपने पति की दूसरी बरसी पर बेटे को वीडियो कॉल कर महिला ने उसके सामने ही गले में रस्सी डाली और फंदे पर झूल गई। महिला के बेटे ने अपने रिश्तेदार और पड़ोसियों को इस घटना के बारे में बताया, लेकिन कोई कुछ कर पाता, इससे पहले ही महिला की मौत हो गई।
{"_id":"5fb62ace577ff03146731e77","slug":"a-woman-commit-suicide-during-video-call-to-son-in-jalandhar-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति की बरसी पर बेटे को की वीडियो कॉल, सामने ही फंदे पर लटक गई मां, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की बरसी पर बेटे को की वीडियो कॉल, सामने ही फंदे पर लटक गई मां, जानें वजह
Thu, 19 Nov 2020 07:45 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 19 Nov 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
जालंधर में महिला ने दी जान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर में महिला ने दी जान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर के इलाके हरदीप नगर के प्रधान कुलविंदर सिंह ने बताया कि तरसेम कौर की दो बेटियां और बेटा विदेश में रहते हैं। 2 साल पहले उनके पति की मृत्यु हो गई थी, तब से तरसेम कौर घर में अकेली रहती थी। अवसाद के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।
जालंधर में आत्महत्या करने वाली महिला के शव को ले जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तरसेम कौर के पति मलकीत सिंह पंजाब पुलिस से रिटायर थे। मलकीत सिंह की भी दो साल पहले आज ही के दिन (19 नवंबर) घर की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई थी। गुरुवार सुबह उन्हें तरसेम कौर के बेटे भूपिंदर सिंह का फोन आया कि उनकी मां आत्महत्या करने जा रही है, उन्हें जाकर तुरंत रोका जाए जब तक वह उनके घर पहुंचे, तब तक तरसेम कौर की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर में महिला ने दी जान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिन सीढ़ियों से गिरकर हुई थी पति की मौत, वहीं लगा लिया फंदा
गुरुवार को मलकीत सिंह की बरसी थी। पति की मौत के बाद से तरसेम कौर अवसाद में थी। गुरुवार वाले दिन तरसेम कौर ने बेटे को फोन किया। उनके बेटे ने बताया कि वीडियो कॉल करते समय उनकी मां ने गले में रस्सी डाली हुई थी। तरसेम कौर ने उन्हीं सीढ़ियों के पास फंदा लगाया, जहां से गिरकर उनके पति की मौत हुई थी। मां को गले में फंदा डाले देख भूपिंदर ने तुरंत रिश्तेदारों और पड़ोसियों को फोन किया।
गुरुवार को मलकीत सिंह की बरसी थी। पति की मौत के बाद से तरसेम कौर अवसाद में थी। गुरुवार वाले दिन तरसेम कौर ने बेटे को फोन किया। उनके बेटे ने बताया कि वीडियो कॉल करते समय उनकी मां ने गले में रस्सी डाली हुई थी। तरसेम कौर ने उन्हीं सीढ़ियों के पास फंदा लगाया, जहां से गिरकर उनके पति की मौत हुई थी। मां को गले में फंदा डाले देख भूपिंदर ने तुरंत रिश्तेदारों और पड़ोसियों को फोन किया।
विज्ञापन
महिला के आत्महत्या करने के मामले में कार्रवाई करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हरदीप नगर निवासी तरसेम कौर ने आत्महत्या कर ली है। घर पर पहुंचे तो तरसेम कौर का शव लटक रहा था उनका एक बेटा और दो बेटियां विदेश में रहती हैं। अकेले रहने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहती थीं। इसी कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। फिलहाल 174 की कार्रवाई की जा रही है।