करीब आठ महीने से बंद रॉक गार्डन खुल गया है। पहले दिन हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। लेकिन कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने को कहा है। एंट्री गेट पर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। रॉक गार्डन के बाहर लोग सामाजिक दूरा का पालन करते नजर आए लेकिन अंदर जाते ही कई लोगों ने अपना मास्क उतार दिया। इस दौरान ऐसे लोगों को समझाने के लिए भी वहां कोई कर्मचारी नहीं था।
आठ माह बाद खुला चंडीगढ़ का रॉक गार्डन, पहले दिन पहुंचे 1400 लोग, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ प्रशासन ने ग्रुप सेल्फी पर रोक लगाई थी लेकिन इस दौरान वहां घूमने पहुंचे लोगों ने जमकर ग्रुप सेल्फी भी ली। शाम साढ़े चार बजे तक 1400 लोगों ने अपनी एंट्री दर्ज करवाई है। इनमें करीब 100 बच्चे हैं। बता दें कि रॉक गार्डन बीते 18 मार्च से ही पयर्टकों को लिए बंद था। रॉक गार्डन सोसायटी के मेंबर सेक्रेटरी ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए 17 मार्च को रॉक गार्डन को 31 मार्च तक बंद करने के आदेश जारी किए थे। बाद में इसे आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया था।
अमेरिका की प्रसिद्ध ऑनलाइन मैगजीन स्मिथ सोनिअन ने वर्ष 2016 में सर्वे एक कराया था। इसमें दावा किया गया था कि आगरा के विश्व प्रसिद्ध ताजमहल के बाद सबसे ज्यादा पर्यटक चंडीगढ़ में पद्मश्री नेकचंद की कलाकृति रॉक गार्डन देखने आते हैं। सर्वे के दौरान यह बात भी सामने आई कि 5000 से अधिक पर्यटक प्रतिदिन रॉक गार्डन देखने के लिए आते हैं।
बता दें कि लोक निर्माण विभाग में रोड इंस्पेक्टर रहे नेकचंद सैनी ने वर्ष 1958 में रॉक गार्डन को बनाने का कार्य शुरू किया था। वेस्ट मैटेरियल से बने इस गार्डन को देखने देश और विदेश से हजारों लोग पहुंचते हैं। यहां आने वाले पर्यटकों में 35 प्रतिशत विदेशी होते हैं।
पर्यटकों को इन गाइडलाइन का करना होगा पालन
- बगैर मास्क एंट्री नहीं
- हैंड सैनिटाइजर का करना होगा इस्तेमाल
- थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मिलेगा प्रवेश
- बुखार, खांसी आदि होने पर यहां जाने से परहेज करें
- गार्डन के अंदर किसी एक जगह पर भीड़ नहीं लगा सकते
- किसी भी प्रतिमा को छूने को किया गया है मना
- ग्रुप फोटो व ग्रुप सेल्फी लेने पर प्रतिबंध