1000/500 के नोट बंद होने से दुखी लोग एटीएम के बाहर लाइन में लगे। बारी आई तो एटीएम से निकला नोट भी बाजार में नहीं चल रहा है।
सेक्टर 9 स्थित पीएनबी के एटीएम से 2500 की जगह केवल 2000 का एक नोट निकल रहा है। कारण, उसमें 100-100 के नोट ही नहीं हैं। 2000 का एक नोट निकलवाने के बाद लोग यही कहते दिखे कि इसे चलाएंगे कहां?
शुरू-शुरू में जब दो हजार का नोट लोगों के हाथ में आया तो वे बहुत खुश हुए, लेकिन जैसे ही वे शॉपिंग करने मार्केट गए खुशी फुर्र होते देर नहीं लगी। क्योंकि दुकानदार ने ये कहते हुए नोट लेने से इंकार कर दिया कि खुले पैसे नहीं हैं।
दुकानदारों का कहना है कि उनके पास सौ-सौ के नोट ही नहीं पहुंचे, ऐसे में वे दो हजार का नोट कैसे लें ले। इस तरह से दो हजार का नोट भी 500 और 1000 के नोटों की जमात में शामिल हो गया है।
दुकानदारों के पास खुले पैसे नहीं होने के कारण लोग रोजमर्रा की चीजों के लिए परेशान होते नजर आए। खासतौर पर दूध, फल, सब्जी और दवाइयों के लिए। इस कारण लोग दो हजार के नोट को लेकर भटकते रहे।