अगर फोन में ये 5 बदलाव हो रहे हैं तो संभल जाएं, आपका मोबाइल फटने वाला है। अगर फट गया तो जान तक जा सकती है। हाल ही में, हरियाणा के यमुनानगर में मोबाइल चार्ज करते समय एक युवक गाने सुन रहा था। अचानक ईयरफोन में करंट आ गया और युवक की मौत हो गई।
2 of 6
mobile blast
- फोटो : अमर उजाला
वैसे भी आजकल मोबाइल में ब्लास्ट की खबरें आ रही हैं, ऐसे में जानना जरूरी है कि आखिर ब्लास्ट होता क्यों हैं। इसके 5 कारण बताए जा रहे हैं, जिनकी वजह से फोन में बदलाव आते हैं और वो फट जाता है। पहला, फोन का गर्म होना। अगर आपका फोन बार-बार गर्म हो रहा है तो फौरन उसे सर्विस सेंटर में लेकर जाएं। गर्म होने वाले स्मार्टफोन के फटने की संभावना ज्यादा होती है।
दूसरा है, बैटरी का फूलना। अगर आपको लगता है कि आपके फोन की बैटरी फूल गई है या फिर फोन के बैक पैनल पर कोई ऊभार नजर आ रहा है तो सावधान हो जाएं। ऐसी स्थिति में बैटरी के फटने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। तीसरा है, फोन का बार-बार गिरना। फोन के बार-बार गिरने से भी बैटरी डैमेज होती है और उसके बाद उसमें आग लग सकती है। ऐसे में अपने फोन का ख्याल रखें और उसे गिरने से बचाएं।
चौथा, फोन को गर्म जगह पर चार्ज करने से बचें। फोन को हमेशा कम तापमान में ही चार्ज करें, क्योंकि चार्जिंग से दौरान फोन ऐसे ही थोड़ा गर्म होता है। फ्रीज के ऊपर फोन को रखकर कभी चार्ज ना करें। इसलिए फोन को चार्जिंग के समय कमरे के तापमान पर ही रखें। पांचवां, फोन को पानी में गिरने से बचाएं। कई बार किसी कारण से फोन पानी में गिर जाता है तो हम खुद ही मैकेनिक बन जाते हैं और उसे रिपेयर करने लगते हैं जो कि गलत है।
पानी में गिरने के बाद फोन में कई सारी दिक्कतें आ सकती हैं। यहां तक की बैटरी में शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है। घर पर ही फोन रिपेयर करने से बचें। चार्ज पर लगे फोन को इस्तेमाल करने से बचें। तकनीकी तौर पर इसे पैरासाइटिक चार्जिंग कहते हैं। दबाव पड़ने से बैटरी फुल चार्जिंग साइकिल में नहीं पहुंचती और हादसे का खतरा बढ़ जाता है।