फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ये है 5 फीट की लौकी, जो भर सकती है 5 परिवारों का पेट

Sat, 25 Mar 2017 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sat, 25 Mar 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
5 fit lauki in ludhiana
5 फीट की लौकी
आपने लौकी का स्वाद तो जरूर लिया होगा। लेकिन कभी ऐसी लौकी नहीं देखी होगी जो एक साथ पांच से छह परिवारों का पेट भर दे। ऐसी ही एक अनोखी लौकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस लौकी की लंबाई पांच फीट तीन इंच है।
5 fit lauki in ludhiana
5 फीट की लौकी
पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (पीएयू) के किसान मेले में हरियाणा और पंजाब से किसान  5 फुट तीन इंच और पांच फीट की लौकी लेकर पहुंचे। यह लौकी लोगों में आकर्षण का केंद्र बन गए।  हरियाणा के कुरुक्षेत्र से पहुंचे किसान रणधीर सिंह ने बताया कि इसे उन्होंने खुद अपने खेत में उगाया है और इस फलने फूलने में किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया है। रणधीर सिंह ने बताया कि उनके करीब 16 रिकार्ड लिम्का बुक में दर्ज है। 
5 fit lauki in ludhiana
5 फीट की लौकी
वहीं फतेहगढ़ साहिब स्थित जलवेडी से परमजीत सिंह भी पांच फीट की लौकी लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अगर कोई गरीब परिवार से है तो वह घर की छत पर मिट्टी के थैले में इससे उगा सकते है। रोजाना सुबह इसे पानी दें। इस सब्जी को कई दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है और यह बिल्कुल आर्गेनिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 fit lauki in ludhiana
किसान मेला
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) में शुक्रवार से दो दिवसीय किसान मेला शुरू हुआ। जिसमें किसानों को पीएयू  की ओर से विकसित किए गए नए बीज, आधुनिक तकनीक, खेती उपकरण, बीमारियों के इलाज इत्यादि से अवगत कराया गया। वीसी ढिल्लों ने किसानों से अच्छे बीज खरीदने, सहायक धंधे अपनाने, बेहतर मार्केटिंग करने और खर्च आमदनी का हिसाब रखने की सलाह दी। 
विज्ञापन
5 fit lauki in ludhiana
किसान मेला

मेले में निदेशक खोज ने विभिन्न फसलों की 799 किस्मों की सिफारिशों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन किस्मों के कारण ही देश अनाज के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो पाया है। अब प्राकृतिक संसाधनों की संभाल, ग्लोबल वार्मिंग, खेती उत्पादों के मंडीकरण की दिक्कत, तापमान बढ़ने से नमी, जहरीली गैस, नए किस्म के कीट इत्यादि को लेकर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed