{"_id":"58a9b20d4f1c1b0d4cd84a0c","slug":"42-players-from-haryana-honoured-with-bhim-award-chandigarh-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के 42 खिलाड़ियों को भीम अवार्ड, देखिए किस-किस को मिला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के 42 खिलाड़ियों को भीम अवार्ड, देखिए किस-किस को मिला?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 20 Feb 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के 42 खिलाड़ियों को भीम अवार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के 42 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का बीते चार वर्ष का इंतजार रविवार को खत्म हो गया। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में भीम अवार्ड सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
हरियाणा के 42 खिलाड़ियों को भीम अवार्ड
सीएम मनोहर लाल व्यस्तता के कारण राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी के उद्बोधन और सोनीपत की पैरा एथलीट दीपा मलिक को अवार्ड प्रदान करने के बाद राजभवन से रवाना हो गए। पुरस्कृत खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप भीम स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र, ब्लेजर, टाई, स्कार्फ तथा पांच लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। भीम पुरस्कार समारोह में साल 2013-14, 2014-15, 2015-16 तथा वर्ष 2016-17 के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मेरिट के आधार पर भीम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
हरियाणा के 42 खिलाड़ियों को भीम अवार्ड
वर्ष 2013-14
भिवानी की बबिता को कुश्ती, झज्जर के रविंद्र सिंह सांगवान को कुश्ती, भिवानी जिले के विकास कृष्णन को बॉक्सिंग, सोनीपत के संदीप कुंडू को ताइक्वांडो, भिवानी के संदीप कुमार को एथलेटिक्स, सिरसा के सरदार सिंह को हॉकी और प्रवीण कौर को रोलर स्केटिंग, कुरुक्षेत्र की रानी रामपाल को हॉकी, सोनीपत की दीपा मलिक को पैरा-एथलेटिक्स तथा सोनीपत के ही धर्म सिंह को पैरा-एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए भीम अवार्ड से नवाजा गया।

वर्ष 2014-15
झज्जर के मनोज कुमार को कुश्ती, भिवानी की पूजा रानी को बॉक्सिंग, जींद के राजेंद्र सिंह को एथलेटिक्स, गुरुग्राम की शिवानी कटारिया को एक्वाटिक-तैराकी, कुरुक्षेत्र से पुनीत राणा को तैराकी, फरीदाबाद के अनुराज सिंह को शूटिंग, जींद की गुरमेल कौर को हैंडबॉल, भिवानी की प्रियंका को कबड्डी, सोनीपत की ज्योति को पैरा-एथलेटिक्स, करनाल के अरुण को स्पेशल ओलंपिक में प्रदर्शन केलिए पुरस्कृत किया गया।

वर्ष 2015-16
भिवानी की विनेश फौगाट को कुश्ती, रोहतक के सत्यव्रत कादयान को कुश्ती, हिसार की स्वीटी को बॉक्सिंग, सोनीपत के संग्राम दहिया को शूटिंग, करनाल के सुमित सांगवान को बॉक्सिंग, जींद की सोनिया को हैंडबाल, सिरसा की हरप्रीत कौर को रोलर स्केटिंग, सोनीपत के सुरजीत कुमार को कबड्डी व राकेश पांडे को बैडमिंटन, भिवानी की संतोष को एथलेटिक्स तथा फरीदाबाद के भूपेंद्र को एथलेटिक्स में सम्मान मिला।