फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

astrology tips for marriage: इन ग्रहों का होता है विवाह से संबंध, शीघ्र विवाह और सुयोग्य जीवनसाथी पाने के लिए करें ये उपाय

Sat, 20 Nov 2021 02:18 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 20 Nov 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
shighra vivah ke upay know why delay in marriage and do these measures for early marriage
विवाह के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

हिंदू धर्म में सोलह संस्कारों के बारे में बताया गया है, जिसमें से विवाह संस्कार बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। जिस तरह से हर कार्य का एक समय होता है, उसी प्रकार से विवाह के लिए भी एक आयु सीमा उत्तम मानी जाती है। जब विवाह योग्य हो जाने के बाद भी बार-बार विवाह में अड़चन बनी रहे या फिर विवाह में विलंब हो रहा हो तो व्यक्ति का परेशान होना स्वाभाविक होता है। ज्योतिष में शुक्र और बृहस्पति का संबंध प्रेम और विवाह से माना गया है। जहां पुरुष की कुंडली में शुक्र पत्नी और वैवाहिक सुख का कारक माना जाता है तो वहीं कन्या की कुंडली में बृहस्पति का संबंध विवाह से माना गया है। माना जाता है कि ये दोनों ग्रह कुंडली में जिस स्थान पर होते हैं, व्यक्ति का वैवाहिक जीवन और विवाह होने के योग उसी प्रकार से बनते हैं। यदि किसी के विवाह में विलंब हो रहा हो तो उसे ज्योतिष में बताए गए इन उपायों को करना चाहिए। शीघ्र विवाह व सुयोग्य जीवनसाथी पाने के लिए ये उपाय बहुत ही कारगर माने गए हैं।



आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा इसे जानने के लिए पढ़ें राशिफल 2022
मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

Trending Videos
shighra vivah ke upay know why delay in marriage and do these measures for early marriage
विवाह के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

जिन कन्याओं के विवाह में विलंब हो रहा हो या फिर बार-बार रिश्ता टूट जाता हो, उन्हें बृहस्पति देव की आराधना करनी चाहिए। बृहस्पतिवार के दिन व्रत रखकर पीले तिलक, पीले पुष्प, पीले मिष्ठान से भगवान विष्णु और बृहस्पति देव का पूजन करना चाहिए। इसके साथ ही केले के पेड़ की जड़ में शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करना चाहिए और केले की जड़ में जल देना चाहिए, लेकिन इस दिन दिन केले नहीं खाने चाहिए। बृहस्पतिवार के दिन स्वयं भी पीले वस्त्र धारण करने चाहिए और बिना नमक का पीला भोजन ग्रहण करना चाहिए। 


shighra vivah ke upay know why delay in marriage and do these measures for early marriage
विवाह के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

जिन लोगों का विवाह न हो रहा है उन्हें हर गुरुवार को पानी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर स्नान करना चाहिए और केसर या हल्दी का तिलक करना चाहिए। इसके अलावा पीली चीजों का दान भी करना चाहिए। प्रत्येक गुरुवार को आटे में चुटकी भर हल्दी मिलाकर उसकी लोई गाय को खिलाना चाहिए। मान्यता है कि इससे विवाह में आने वाली बाधाएं तो दूर होती ही हैं साथ ही में सौभाग्य में वृद्धि भी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shighra vivah ke upay know why delay in marriage and do these measures for early marriage
विवाह के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

जिन युवकों के विवाह में विलंब हो रहा हो या फिर प्रेम विवाह में समस्याएं आ रही हो तो उन्हें भगवान कृष्ण की सच्चे मन से आराधना करनी चाहिए और भगवान श्री कृष्ण के इस मंत्र का कम से कम एक माला जाप करना चाहिए। 
'क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।'

 

विज्ञापन
shighra vivah ke upay know why delay in marriage and do these measures for early marriage
विवाह के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही हो या सुयोग्य जीवनसाथी की तलाश में हैं, उन्हें प्रत्येक बृहस्पतिवार को किसी गौशाला में जाकर गायों की सेवा करनी चाहिए और गायों को भोजन कराना चाहिए। इसी के साथ गाय के शरीर पर प्रेमपूर्वक हाथ फेरते हुए अपने हृदय की बात कहनी चाहिए। शीघ्र विवाह और सुयोग्य जीवनसाथी पाने के लिए ये उपाय बहुत कारगर माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed