शनि देव 7 जनवरी को अस्त होने जा रहे हैं। न्याय के देवता शनि महाराज इस साल अपनी स्वराशि मकर में विराजमान रहेंगे। लेकिन जनवरी में सूर्य पुत्र नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को कर्मफलदाता के नाम से जाना जाता है। ये व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। शनि की चाल सबसे धीमी है। इसलिए इस ग्रह का असर लंबी अवधि तक रहता है। माना जाता है कि शनि ग्रह का अस्त होना प्रकृति में बड़े बदलाव लाता है। ऐसे में शनि ग्रह का अस्त होना सभी राशियों के लिए शुभ-अशुभ परिणामकारी होगा। शनि के अस्त और बुध ग्रह के उदय होने से 6 राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
आज से शनि देव हो जाएंगे अस्त, इन 6 राशियों के लिए उत्तम होगा समय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिथुन राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। शनि ग्रह का अस्त होना आपके लिए शुभ परिणामकारी हो सकता है। आपके कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। इस अवधि में कोई नया कार्य प्रारंभ करने के बारे में सोच सकते हैं। पारिवारिक जीवन के लिए समय उत्तम रहने के संकेत कर रहा है। परिजनों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य संपन्न कर सकते हैं। किसी भी बड़े निर्णय को लेते समय सोच-विचार अवश्य करें।
कर्क राशि के जातकों को कार्य व्यापार में फायदा होगा। आर्थिक मामलों में सफलता के योग बन रहे हैं। इस अवधि में आप धन की बचत कर पाने में सफल हो सकते हैं। लेकिन आपको एक बात का ध्यान रखना होगा, जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। विद्यार्थियों को शुभ परिणाम मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है।
तुला राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है। लेकिन शनि का अस्त होना तुला राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। आपके कार्य-व्यापार के लिए समय उत्तम होगा। नौकरी में तरक्की हो सकती है। शीर्ष अधिकारियों से आपके अच्छे रिश्ते बनेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है।
धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। परंतु शनि का अस्त होना धनु राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। धन प्राप्ति के साधनों में वृद्धि होगी। भाई-बहनों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। आपका मनोबल और आत्म-विश्वास ऊँचा रहेगा। यदि आप नौकरी की तलाभ कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने की संभावना रहेगी।