Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   rashifal 2027 shani rahu ketu and guru transi in year 2027 impact on 12 zodiac sign

राशिफल 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर, जानिए 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव

Mon, 23 Nov 2026 04:29 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 23 Nov 2026 04:29 PM IST
सार

साल 2027 ज्योतिषीय नजरिए से बहुत ही खास और महत्वपूर्ण रहेगा। इस वर्ष शनि, गुरु और राहु-केतु का राशि परिवर्तन होगा। आइए जानते हैं इससे सभी 12 राशियों को पर कैसा प्रभाव होगा। 

विज्ञापन
rashifal 2027 shani rahu ketu and guru transi in year 2027 impact on 12 zodiac sign
राशिफल 2027- ग्रहों का प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और ज्योतिषीय नजरिए से आने वाला नया साल 2027 बहुत ही महत्वपूर्ण और उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। साल 2027 में सभी 9 ग्रहों में महत्वपूर्ण माने जाने वाले ग्रह शनि, गुरु और राहु-केतु का प्रभाव अत्यंत ही प्रभावशाली रहेगा। साल 2027 में कर्मफलदाता शनि अपनी मीन राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं देवगुरु बृहस्पति इस साल भी अतिचारी रहेंगे और कर्क राशि समेत तीन राशियों में गोचर करेंगे । इसके साथ ही राहु-केतु मकर और कर्क राशि में पूरे वर्ष सक्रिय रहेंगे। इन प्रमुख ग्रहों की चाल का प्रभाव न केवल राजनीति बल्कि अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भी कामयाबी मिलेगी। आइए जानते हैं साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु के गोचर से आपकी राशि पर क्या असर होगा। 

विज्ञापन


साल 2027 में प्रमुख ग्रहों का गोचर कब-कब?

शनि का गोचर- जून 2027

  •  3 जून 2027 को शनि मीन राशि से मेष राशि में गोचर करेंगे।
  • 09 अगस्त 2027 को शनि मेष राशि में रहते हुए वक्री यानी उल्टी चाल चलेंगे।
  •  20 अक्तूबर 2027 को शनि वक्री अवस्था में रहते हुए मीन राशि में फिर गोचर करेंगे। 
  •  24 दिसंबर 2027 को मीन राशि में मार्गी होंगे। 
  • 3 जून 2027 को शनि के मेष राशि में गोचर करने से वृषभ राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होगा। 

गुरु का गोचर- 2027
साल 2027 में भी गुरु अतिचारी रहेंगे यानी तेज गति से चलेंगे, जिससे प्रभाव से साल में तीन बार राशि परिवर्तन करेंगे। 

  • साल 2027 के शुरुआत में शनि सिंह राशि में वक्री रहेंगे। 
  • 25 जनवरी 2027 में कर्क राशि में गोचर करेंगे। फिर 13 अप्रैल 2027 को कर्क राशि में मार्गी हो जाएंगे। 
  • 26 जून 2027 को गुरु का गोचर एक बार फिर से सिंह राशि में होगा। 
  • 26 नवंबर 2027 को कन्या राशि में गोचर होगा। 

राहु-केतु गोचर 2027
साल 2027 में राहु-केतु का गोचर मकर राशि और कर्क राशि में रहेगा। साल के शुरू होने से पहले एक महीने यानी 5 दिसंबर को राहु-केतु का राशि परिवर्तन होगा, फिर पूरे वर्ष 2027 में राहु मकर और केतु कर्क राशि में विराजमान रहेंगे।

विज्ञापन


साल 2027 इन राशियों के लिए शुभ

  • मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन

साल 2027 में इन राशियों को रहना होगा सावधान

  • मिथुन , कन्या, धनु और मीन

राहु गोचर 2026: 25 नवंबर को राहु करेंगे राशि परिवर्तन, मेष समेत 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन


फेंग शुई टिप्स: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए घर और ऑफिस में इस जगह रखें चीनी सिक्के, बस सही दिशा का रखें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed