Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक पूर्णिमा 2026: अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, जानें 12 राशियों के लिए शुभ वस्तुएं

Mon, 23 Nov 2026 01:25 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 23 Nov 2026 01:25 PM IST
सार

Kartik Purnima Daan: ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर अपनी राशि के अनुरूप वस्तुओं का दान करने से शुभ फल मिल सकते हैं। इससे आर्थिक परेशानियों में राहत मिलने और कुंडली में चंद्रमा से संबंधित दोषों के प्रभाव कम होने की मान्यता भी है। आइए जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा पर 12 राशियों के जातकों को किन चीजों का दान करना चाहिए।

विज्ञापन
Kartik Purnima 2026 rashi anusar daan 12 rashi daan list Kartik Purnima par kya kare
कार्तिक पूर्णिमा 2026 राशि अनुसार करें दान - फोटो : AI

Kartik Purnima par kya daan kare: हिंदू धर्म में कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि को बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से इस दिन का विशेष स्थान है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रदेव की विधिपूर्वक आराधना करने से जीवन में सुख-शांति और खुशहाली आती है। इस दिन स्नान, पूजा, व्रत और दीपदान के साथ जरूरतमंदों को दान देने की भी परंपरा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दिन अपनी राशि के अनुरूप वस्तुओं का दान करने से शुभ फल मिल सकते हैं। इससे आर्थिक परेशानियों में राहत मिलने और कुंडली में चंद्रमा से संबंधित दोषों के प्रभाव कम होने की मान्यता भी है। 



वैदिक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी। उदया तिथि के आधार पर इसी दिन पूर्णिमा का स्नान, व्रत और दान-पुण्य किया जाएगा। आइए जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा पर 12 राशियों के जातकों को किन चीजों का दान करना चाहिए।

कार्तिक पूर्णिमा 2026: राशि के अनुसार जानें क्या करें दान?

Trending Videos
Kartik Purnima 2026 rashi anusar daan 12 rashi daan list Kartik Purnima par kya kare
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए कार्तिक पूर्णिमा पर खीर का दान करना शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इससे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और परिवार में सुख-संपन्नता बनी रहती है।
 

Kartik Purnima 2026 rashi anusar daan 12 rashi daan list Kartik Purnima par kya kare
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि: इस राशि के लोगों को पूर्णिमा के पावन अवसर पर जरूरतमंदों को दही या घी दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता और समृद्धि आने की मान्यता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Purnima 2026 rashi anusar daan 12 rashi daan list Kartik Purnima par kya kare
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि: यदि मिथुन राशि के जातकों को कारोबार में लगातार नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, तो उन्हें इस दिन दूध अथवा चावल का दान करना चाहिए। इससे व्यापार में आ रही बाधाएं कम होने की मान्यता है।
 

विज्ञापन
Kartik Purnima 2026 rashi anusar daan 12 rashi daan list Kartik Purnima par kya kare
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए मिश्री मिला हुआ दूध दान करना लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि इस उपाय से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और कार्यों में सफलता के अवसर बढ़ते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed