फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाना चाहते हैं कार्यों में सफलता, तो सप्ताह में दिनों के अनुसार लगाएं तिलक

Wed, 06 Jan 2021 01:56 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 06 Jan 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
To get success apply tilak on your forehead according the day
tilak

सनातन धर्म में तिलक धारण करने का बड़ा महत्व माना गया है। तिलक शरीर के की हिस्सों जैसे मस्तक, कंठ, भुजाओं, हृदय और नाभि पर लगाया जाता है। हिंदू धर्म को मानने वाले ज्यादातर लोग प्रतिदिन पूजन के बाद अपने मस्तक पर तिलक अवश्य धारण करते हैं। प्रत्येक देवी-देवता की पूजा में तिलक करने के लिए अलग-अलग चीजों, द्रव्यों का प्रयोग किया जाता है। कार्यों में सफलता और देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त करने के लिए सप्ताह के दिनों के अनुसार तिलक धारण करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि कौन से दिन किस चीज का तिलक करना चाहिए।

To get success apply tilak on your forehead according the day
tilak
सोमवार का दिन-

यह दिन भगवान शिव को समर्पित किया जाता है, तो वहीं ज्योतिष के अनुसार सोमवार का दिन चंद्र ग्रह का दिन है। चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना गया है। इसलिए सोमवार के दिन चंदन का तिलक धारण करना चाहिए। इससे आपका मन-मस्तिष्क शांत और संतुलित रहता है। भगवान शिव भस्म धारण करते हैं, इसलिए सोमवार के दिन भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने और कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए भस्म, विभूति का तिलक धारण करना चाहिए।

To get success apply tilak on your forehead according the day
tilak
मंगलवार का दिन-

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान और मंगल ग्रह का दिन है। मंगल ग्रह को साहस और पराक्रम का कारक माना गया है। हनुमान जी भी बल के देवता हैं। इनकी कृपा से व्यक्ति कोभय से मुक्ति प्राप्त होती है और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए लाल चंदन या सिंदूर को चमेली के तेल में मिलाकर लगाना चाहिए। मंगल ग्रह को स्थाई संपत्ति यानि भूमि का कारक भी माना जाता है। लाल चंदन का तिलक करने से भूमि,भवन के योग बनते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। कर्ज से मुक्ति मिलती है। सिंदूर का तिलक करने से हनुमान जी की कृपा से आपको ऊर्जा और आत्मविश्वास प्राप्त होता है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।।

विज्ञापन
विज्ञापन
To get success apply tilak on your forehead according the day
tilak
बुधवार का दिन-

बुधवार का दिन बुद्धि के देवता विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश को समर्पित किया गया है। इयह दिन बुध ग्रह का माना जाता है, बुध को वाकपटुता, वाणी और बुद्धि का कारक माना जाता है। इस दिन कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए सूखे सिंदूर का तिलक करना चाहिए। इससे आपको साक्षात्कार, शिक्षा, लेखन, आदि से जुड़े क्षेत्रों में सफलता मिलती है।

विज्ञापन
To get success apply tilak on your forehead according the day
विष्णु पीला चंदन
गुरुवार का दिन-

गुरुवार का दिन जगत के पालनकर्ता भगवान श्री हरि विष्णु और दत्तात्रेय भगवान को समर्पित किया जाता है। बृहस्पतिवार का स्वामी ग्रह गुरु को माना जाता है। गुरू ग्रह को कार्य उन्नति, सफलता, वैवाहिक सुख, दांपत्य सुख का कारक माना जाता है। तो वहीं विष्णु जी भक्तों को सुख प्रदान करने वाले हैं। इस दिन सफलता प्राप्ति और कार्यों में उन्नति के लिए अष्टगंध, चंदन या सफेद चंदन का तिलक करना चाहिए। इसके अलावा भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने हेतु केसर, हल्दी, गोरोचन का तिलक लगाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed