फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सितंबर में सूर्य का महागोचर, इन राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर से व्यापार तक मिलेगा लाभ

Sun, 30 Aug 2026 11:16 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 30 Aug 2026 11:16 AM IST
सार

Surya Gochar 2026: सितंबर में सूर्य का मित्र की राशि में गोचर होगा। इससे कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ को परेशानियां हो सकती हैं। लेकिन इन 3 राशि वालों को विशेष परिणाम प्राप्त होने की अधिक संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
surya kanya rashi parivartan 2026 positive impact on zodiac sign
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Surya Gochar 2026: 17 सितंबर 2026 को सूर्य का महागोचर होने जा रहा है। वह सिंह से अपनी यात्रा को विराम देकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि, कन्या सूर्य के मित्र की राशि है और यही कारण यह गोचर बेहद खास रहने वाला है। इसके प्रभाव से कुछ राशियों को 17 अक्तूबर तक विशेष परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं हैं। इस समय सभी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही पुराने अटके हुए काम पूरे होने के साथ पुराने सौदों से अच्छा लाभ मिलने के भी योग बनेंगे। ऐसे में आइए इन भाग्यशाली राशियों के नाम जानते हैं।


भद्र योग से इन राशि वालों को मिलेगी सफलता, अच्छे रिजल्ट से लेकर नौकरी तक के बनेंगे योग
रक्षा बंधन 2026: राखी की थाली में जरूर रखें ये 5 खास चीजें, जानें इनके नाम और महत्व

surya kanya rashi parivartan 2026 positive impact on zodiac sign
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य आपकी कुंडली में पंचम भाव के स्वामी होते हैं। वर्तमान में ये आपके छठे स्थान पर गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में करियर में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। इसके अलावा अटके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होते नजर आएंगे। वहीं, स्वास्थ्य के मामले में भी आपको पहले से राहत मिलेगी।

surya kanya rashi parivartan 2026 positive impact on zodiac sign
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य आपकी कुंडली में धन भाव के स्वामी होकर आपके तीसरे भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में आत्मविश्वास पहले से बेहतर रहेगा। करियर या घर परिवार को लेकर आपकी फैसलों को लेने की क्षमता शानदार रहेगी। इसके अलावा नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभ का कारण बन सकती है। वहीं, नौकरी को लेकर पुराने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलने के साथ धन लाभ के भी योग बन सकते हैं।

सितंबर में जन्मे लोगों में होती है ये 7 खूबियां, हर क्षेत्र में बनाते हैं पहचान

Chandra Grahan 2026: 2 दिन बाद साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, कुंभ सहित इन राशि वालों पर रहेगा भारी
सूर्य-केतु और बुध की महायुति से इन राशियों को होगा लाभ, करियर में दिखेगा बड़ा बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन
surya kanya rashi parivartan 2026 positive impact on zodiac sign
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि

आपके लिए सूर्य भाग्य भाव के स्वामी होकर आपके दशम यानी कर्म भाव में गोचर करने वाले हैं। सूर्य का यह आपकी मेहनत का फल प्रदान करने वाला रहेगा। व्यापार में आपको बड़ी सफलता मिलेगी और कारोबारियों को नई डील मिलने के साथ व्यापार विस्तार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। प्रेम जीवन को भी नई दिशा मिलेगी।

 

सितंबर 2026 में ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का मासिक राशिफल
रक्षाबंधन 2026: भाई की राशि के अनुसार बांधें राखी, सुख-समृद्धि के लिए अपनाएं ये उपाय
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई टैरो कार्ड राशिफल से जुड़ी जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed