फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षा बंधन 2026: राखी की थाली में जरूर रखें ये 5 खास चीजें, जानें इनके नाम और महत्व

Thu, 27 Aug 2026 04:50 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 27 Aug 2026 04:50 PM IST
सार

Rakhi Ki Thali Me Kya Kya Rakhe: राखी के साथ-साथ पूजा थाली में कुछ अन्य शुभ चीजें जरूर रखनी चाहिए। मान्यता है कि इन चीजों के साथ राखी बांधने और पूजा करने से रिश्ते में प्रेम, सुख और खुशहाली बनी रहती है।

विज्ञापन
raksha bandhan 2026 shubh muhurat rakhi ki thali m kya kya rakhe
Rakhi Ki Thali Me Kya Kya Rakhe - फोटो : अमर उजाला

Rakhi Ki Thali Me Kya Kya Rakhe: 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी तरक्की, लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। वहीं, भाई भी बहन की रक्षा का वचन देते हुए उसे उपहार देता है। शास्त्रों में रक्षाबंधन के पर्व को भाई-बहन के प्रेम और अटूट रिश्ते का प्रतीक माना गया है। वहीं, हिंदू धर्म में रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने से लेकर पूजा की थाली सजाने तक की विशेष मान्यता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राखी की थाली में राखी के साथ कुछ शुभ चीजें जरूर रखनी चाहिए। मान्यता है कि इन चीजों के साथ राखी बांधने और पूजा करने से भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, सुख और खुशहाली बनी रहती है। साथ ही, घर में सकारात्मकता और शुभता का संचार होता है। आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन के दिन राखी की थाली में किन-किन चीजों को रखना शुभ माना जाता है।

raksha bandhan 2026 shubh muhurat rakhi ki thali m kya kya rakhe
Rakhi Ki Thali Me Kya Kya Rakhe - फोटो : Adobe stock
रक्षाबंधन 2026 के तीन खास मुहूर्त
  • 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
  • दूसरा-सुबह 7 बजकर 33 मिनट से 9 बजकर 10 मिनट तक।
  • तीसरासुबह 9 बजकर 10 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक।
raksha bandhan 2026 shubh muhurat rakhi ki thali m kya kya rakhe
Rakhi Ki Thali Me Kya Kya Rakhe - फोटो : Adobe stock
दिन का चौघड़िया
  • चर: सुबह 5:58 से 7:31 बजे तक
  • लाभ: सुबह 7:31 से 9:04 बजे तक
  • अमृत: सुबह 9:04 से 10:37 बजे तक
  • काल: सुबह 10:37 से दोपहर 12:10 बजे तक
  • शुभ: दोपहर 12:10 से 1:43 बजे तक
  • रोग: दोपहर 1:43 से 3:16 बजे तक
  • उद्वेग: दोपहर 3:16 से 4:49 बजे तक
  • चर: शाम 4:49 से 6:23 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan 2026 shubh muhurat rakhi ki thali m kya kya rakhe
Rakhi Ki Thali Me Kya Kya Rakhe - फोटो : adobe stock

राखी
राखी की थाली में सबसे पहले राखी जरूर रखें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाई की कलाई पर राखी बांधते समय बहन उसकी सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करती है।

रोली
राखी की थाली में रोली या कुमकुम जरूर रखें। राखी बांधने से पहले भाई के माथे पर रोली या कुमकुम से तिलक किया जाता है। इससे सुख-समृद्धि बढ़ती हैं।

विज्ञापन
raksha bandhan 2026 shubh muhurat rakhi ki thali m kya kya rakhe
Rakhi Ki Thali Me Kya Kya Rakhe - फोटो : adobe stock
चावल
तिलक लगाने के बाद भाई के माथे पर अक्षत यानी चावल भी लगाएं। अक्षत को समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन में सकारात्मकता और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

सितंबर में जन्मे लोगों में होती है ये 7 खूबियां, हर क्षेत्र में बनाते हैं पहचान

दीपक
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राखी की थाली में दीपक रखना और उसे जलाना शुभ माना जाता है। राखी बांधने के बाद दीपक से भाई की आरती करें। 

मिठाई
राखी बांधने के बाद बहन अपने भाई का मुंह मीठा कराती है। ऐसे में खाली में कुछ खास मिठाई को शामिल कर सकते हैं। इससे प्रेम और मिठास रिश्तों में बढ़ता है।

चंद्र ग्रहण के बाद किन चीजों का दान करना रहेगा शुभ ? जानें लाभ और नियम

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed