सितंबर में बुध का महागोचर होने जा रहा है। वह राशि परिवर्तन करते हुए एक शक्तिशाली योग का निर्माण करेंगे। दरअसल, 7 सितंबर 2026 को बुध कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं। ऐसे में बुध का अपने ही घर में प्रवेश करना भद्र महापुरुष योग का निर्माण करेगा। यही नहीं, बुध का प्रभाव भी सामान्य से अधिक रहने वाला है। ऐसे में कुछ राशि वालों को बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। बुध वाणी, संवाद और व्यापार के कारक हैं, इसलिए जातकों को कारोबार में मनचाहा लाभ हो सकता है। साथ ही सम्मान, सफलता, यात्रा, निवेश आदि में भी लाभ के योग बन सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
भद्र योग से इन राशि वालों को मिलेगी सफलता, अच्छे रिजल्ट से लेकर नौकरी तक के बनेंगे योग
बुध का राशि परिवर्तन बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस बार वह अपनी राशि कन्या में गोचर करेंगे। इस दौरान उनका प्रभाव भी सामान्य से अधिक रहने वाला है। ऐसे में कुछ राशि वालों को बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है।
मेष राशि
बुध आपकी कुंडली में तीसरे और छठे भाव के स्वामी होते हैं। कन्या राशि में गोचर करने के समय वह आपके छठे भाव में ही रहेंगे। ऐसे में आपको मनचाही नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। साथ ही प्रयास सफल होंगे और निवेश आपको परिणाम देंगे। नए लोगों के साथ व्यापार में लाभ होगा और सफलता हासिल करेंगे। नए सौदों से लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। परिवार संग बेहतर समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।
Raksha Bandhan: भाई की राशि के हिसाब से चुनें राखी, बरसेगी सुख-समृद्धि
सिंह राशि
बुध ग्रह आपकी कुंडली में दूसरे और लाभ भाव के स्वामी होते हैं। इस गोचर के बाद वह आपके दूसरे भाव में रहेंगे। ऐसे में काम को लेकर आपके सभी प्रयास सफल होंगे और समय आपको अच्छे परिणाम देने वाला माना जा रहा है। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। घर में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। वाहन सुख प्राप्त होगा और कोई नए काम का शुभारंभ कर सकते हैं।
Lucky Zodiac Signs: रक्षाबंधन तक 3 राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, बुध का मिलेगा साथ
धनु राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई टैरो कार्ड राशिफल से जुड़ी जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
बुध कुंडली में सप्तम भाव के स्वामी होने के साथ-साथ दशम भाव के भी स्वामी माने जाते हैं। इस गोचर के बाद बुध ग्रह आपके कर्म स्थान पर रहेंगे। इसके प्रभाव से मेहनत का फल मिलेगा और धन लाभ के भी योग बनेंगे। निवेश संबंधी योजना में आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ कोई प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकता है। आप अपनी मेहनत के दम पर अच्छा नाम भी कमा सकते हैं।
गुरु-मंगल के दुर्लभ संयोग से इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा परिवर्तन, पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव