फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

29 मार्च को सूर्यग्रहण के साथ मीन राशि में शनि-सूर्य की युति, इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क

Sat, 04 Jan 2025 04:31 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 04 Jan 2025 04:31 PM IST
सार

Surya Grahan 2025 and Shani Gochar: 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा साथ ही इसी दिन शनि का राशि परिवर्तन भी होगा। इस दिन शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 

विज्ञापन
Surya Grahan 2025 and Shani Gochar UnLucky Zodiacs Signs First Solar Eclipse In Hindi
सूर्य ग्रहण और शनि गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala

नया साल 2025 वैदिक ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से बहुत ही खास रहने वाला है। साल 2025 में शनि, गुरु और राहु-केतु जैसे बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। ये चारों ग्रह जब भी किसी राशि में गोचर करते हैं तो लंबे समय तक रहते हैं, जिस कारण से इनका प्रभाव जातकों के जीवन पर लंबे समय तक रहता है। इसके अलावा साल 2025 में चार ग्रहण भी लगेगा। सबसे पहले 29 मार्च 2025 को न्याय और कर्मफलदाता शनि अपनी स्वराशि कुंभ की यात्रा को विराम देते हुए देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। शनि के 29 मार्च 2025 को मीन राशि में गोचर करने के कारण मीन राशि में शनि और सूर्य की युति भी होगी। इसके अलावा सबसे खास बात यह कि 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगेगा। 29 मार्च को करीब ढाई वर्षों बाद शनि का राशि परिवर्तन, इसी दिन सूर्य ग्रहण और सूर्य-शनि की युति से ग्रहण योग बनने से सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशि वालों को इस संयोग से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं किन राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी। 


 
वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

Surya Grahan 2025 and Shani Gochar UnLucky Zodiacs Signs First Solar Eclipse In Hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
साल 2025 में मेष राशि के जातकों को सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होगी। 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा और इसी दिन शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य ग्रहण वाले दिन शनि का गुरु की राशि मीन में गोचर करने से मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। ऐसे में आपको कार्य में असफलता, आर्थिक नुकसान, नौकरी में परेशानी, काम धंधे में दिक्कतें और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ जाएंगी। आपके खर्चों में भी बढ़ोत्तरी होगी और मन में नकारात्मक विचार आएंगे। 

Shani Gochar 2025: साल 2025 में कैसी रहेगी शनि की चाल, जानिए किन राशियों पर रहेगी साढ़ेसाती और ढैय्या

Surya Grahan 2025 and Shani Gochar UnLucky Zodiacs Signs First Solar Eclipse In Hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
29 मार्च  2029 को सूर्य ग्रहण के साथ शनि का राशि परिवर्तन कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा नहीं है। कुंभ राशि वालों को कुछ विशेष सावधानी बरतनी होगी। धन हानि होने की संभावना है। कार्यों में रुकावटें और सेहत मे गिरावट आ सकती है। आर्थिक रूप से आपको काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण करना होगा। 

Guru Gochar 2025: इस साल देवगुरु बृहस्पति के दो गोचर का बनेगा अनूठा संयोग, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2025 and Shani Gochar UnLucky Zodiacs Signs First Solar Eclipse In Hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि 
मीन राशि वालों सूर्य ग्रहण और शनि का राशि परिवर्तन काफी कुछ परिवर्तन ला सकता है। आपके आत्मविश्वास में कमी और  स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में दिक्कतें और कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 

अमर उजाला विशेष: 2025 में ज्योतिषी कर रहे महामारी फैलने की भविष्यवाणी, अब चीन से आ रही हैं खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed