फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope 2025: इन तीन राशि वालों के लिए नया साल हो सकता है बेहद खास, बनेगा मालव्य राजयोग

Wed, 04 Dec 2024 07:12 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 04 Dec 2024 07:12 AM IST
सार

Horoscope 2025: साल 2025 में शुक्र के मीन राशि में प्रवेश करने पर मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। इस राजयोग से कुछ राशि वालों के भाग्य में हो सकती है वृद्धि

विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 In Meen Rashi Makes Malavya Rajyog These Zodiac Signs Will Be Lucky In New Year
साल 2025 में ये राशियां रहेंगी सबसे ज्यादा भाग्यशाली - फोटो : अमर उजाला

Horoscope 2025: साल 2025 में कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों की चाल और स्थिति का विशेष प्रभाव रहता है। ग्रह जब कुंडली में शुभ स्थान और शुभ ग्रहों की द्दष्टि या युति में होते हैं तो जातक के जीवन पर बहुत ही शुभ प्रभाव पड़ता है, वहीं जब कुंडली में ग्रह अशुभ रहते हैं तो जातक के जीवन पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। सभी ग्रहों में शुक्र एक ऐसे ग्रह हैं जो धन, प्रेम, सुंदरता और ऐश्वर्य के कारक होते हैं। शुक्र जब भी एक से दूसरी राशि में आते हैं तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। साल 2025 में शुक्र राशि परिवर्तन करते हुए बहुत ही शुभ मालव्य राजयोग का निर्माण करते है। आपको बता दें कि शुक्र अभी शनि के स्वामित्व राशि वाली मकर में विराजमान हैं और साल 2025 के शुरू होने के साथ अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। पंचांग गणना के मुताबिक 28 जनवरी 2025 को शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करने से मालव्य नाम के राजयोग का निर्माण करेंगे। वैदिक ज्योतिष में मालव्य राजयोग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। साल के शुरुआती दिनों में मालव्य राजयोग बनने के कारण साल 2025 में कुछ राशि वालों की किस्मत बदल सकती है। साल 2025 में मालव्य राजयोग बनने से कुछ राशि वालों बहुत ही लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां। 



यह भी पढ़ें- आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025
आज का मेष राशिफल  आज का तुला राशिफल 
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल 
आज का मिथुन राशिफल   आज का धनु राशिफल 
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल 
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल 
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल 
 
वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

Shukra Gochar 2025 In Meen Rashi Makes Malavya Rajyog These Zodiac Signs Will Be Lucky In New Year
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह दैत्यगुरु शुक्र होते हैं। साल 2025 के शुरुआती महीनों में ही शुक्र के राशि परिवर्तन से बना मालव्य राजयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। साल के शुरुआत होते ही राजयोग बनने से वृषभ राशि के जातकों के लिए आय के नए-नए रास्ते खुलेंगे। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। भाग्य का अच्छा साथ आपको पूरे वर्षभर प्राप्त होता रहेगा। नौकरी और व्यापार में लगातार प्रमोशन और आय के स्त्रोतों में इजाफा होगा। निवेश के लिहाज से आने वाला साल शुभ साबित होगा। 

Shukra Gochar 2025 In Meen Rashi Makes Malavya Rajyog These Zodiac Signs Will Be Lucky In New Year
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए मालव्य राजयोग शुभ और लाभकारी साबित होगा। आने वाले साल में कई जगहों से शुभ समाचारों की प्राप्त होती रहेगी। सही दिशा में मेहनत होगी और इसका शुभ फल प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाला साल शुभ साबित होगा। नई नौकरी के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल होगा। जीवन में मान-सम्मान और धन दौलत की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 In Meen Rashi Makes Malavya Rajyog These Zodiac Signs Will Be Lucky In New Year
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का मीन राशि में गोचर और इससे बनने वाला मालव्य राजयोग बहुत ही शुभ साबित होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। करियर-कारोबार में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग नौकरी में बदलाव लाने के बारे में सोच रहे हैं उनको साल 2025 में अच्छा मौका मिल सकता है। कार्यों में सफलता जल्दी जल्दी मिलेगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी में चला आ रहा मामला आपके पक्ष में रहेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed