Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 04 दिसंबर का राशिफल...
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई नया विरोधी उत्पन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि आपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें आपसे गड़बड़ी होने की संभावना है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। घर से दूर यदि कोई सदस्य नौकरी में कार्यरत हैं, तो वह आज आपसे मिलने आ सकते हैं। आपको माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। यदि आपको संतान के करियर को लेकर कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप कहीं पिकनिक आदि पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यदि आपने किसी काम में निवेश किया, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपने बिजनेस को लेकर पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल की, तो उससे आपको समस्या होगी, इसलिए आप कागजी कार्रवाई पूरी करें। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। माताजी से आपकी कहासुनी हो सकती है।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप काफी एनर्जी से भरपूर रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को भी आसानी से पूरा करेंगे। जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट होने से समस्या आएगी। आप आज अपने किसी उधर के लेनदेन को चुकता करेंगे। यदि आप बुद्धि व विवेक से कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।