फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2024: शुक्र का मकर राशि में गोचर, इन राशि वालों को होगा जमकर लाभ और मिलेगा किस्मत का साथ

Sun, 01 Dec 2024 04:54 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 01 Dec 2024 04:54 PM IST
सार

Shukra Gochar 2024:  सुख और वैभव प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र 2 दिसंबर को शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। 

विज्ञापन
Shukra Gochar 2024 Venus Transit in Capricorn on 2 December These Zodiac Signs Get Benefits
शुक्र गोचर 2024- मकर राशि में शुक्र देव करेंगे प्रवेश - फोटो : अमर उजाला

Shukra Gochar 2024: सुख, प्रेम, सुंदरता, भौतिक भोग विलास और संपन्नता का कारक ग्रह शुक्र 02 दिसंबर 2024 को सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर शनि के स्वामित्व वाली राशि मकर में प्रवेश करेंगे। शुक्र के मकर राशि में गोचर होने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं साथ ही यह मीन राशि में उच्च के होते हैं। शुक्र जब उच्च या स्वयं की राशि में होते हैं तो अच्छा परिणाम देते हैं। शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से जातक के जीवन में हर तरह का सुख, लक्जरी जीवन, भौतिक सुख, यश, पद-प्रतिष्ठा और धन की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं शुक्र ग्रह के मकर राशि में गोचर होने से राशियों पर कैसा प्रभाव देखने को मिलेगा। 

आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025

आज का मेष राशिफल  आज का तुला राशिफल 
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल 
आज का मिथुन राशिफल   आज का धनु राशिफल 
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल 
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल 
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल 

 
वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

Shukra Gochar 2024 Venus Transit in Capricorn on 2 December These Zodiac Signs Get Benefits
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए शुक्रदेव आपके दूसरे भाव और सातवें भाव के स्वामी हैं और 2 दिसंबर 2204 को आपके दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। आय के साधन तो बढ़ेंगे। उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत बनेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। 
Shukra Gochar 2024 Venus Transit in Capricorn on 2 December These Zodiac Signs Get Benefits
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह आपके लग्न और छठे भाव के स्वामी हैं। शुक्रदेव का गोचर आपके नवम भाव में होने जा रहा है। कुंडली का नवम भाव धर्म और भाग्य का भाव होता है। राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र धर्म और आध्यात्म में अत्यधिक रुचि प्रदान करेंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपके जो काम रुके हुए थे वह पूरे होंगे। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar 2024 Venus Transit in Capricorn on 2 December These Zodiac Signs Get Benefits
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र देव पंचम और द्वादश भाव के स्वामी होकर अब आपके आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस भाव में गोचर होने से आपको कार्यक्षेत्र में षडयंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य के मामलों भी आपको सतर्कता बनानी होगी। कुछ मामलों में शुक्र का मकर राशि में गोचर आपके लिए बेहतरीन और लाभकारी रहने वाला साबित होगा। अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। अगर आपका कोई कोर्ट-कचहरी में मामला चल रहा है था वह समझदारी के साथ हल होगा। 
विज्ञापन
Shukra Gochar 2024 Venus Transit in Capricorn on 2 December These Zodiac Signs Get Benefits
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि- कर्क राशिचक्र में चौथी राशि होती है। कर्क राशि के जातकों के लिए सुख समृद्धि के दाता शुक्रदेव आपके चतुर्थ और एकादश भाव के स्वामी हैं जो 2 दिसंबर को गोचर करके आपके सातवें भाव में संचरण करेंगे। कुंडली का सातवां भाव साझेदारी और जीवनसाथी से जुड़ा होता है। राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव शुभ रहेगा। जीवनसाथी संग मधुर संबंध बना रहा है। जो जातक किसी के साथ प्रेम संबंधी मामलों में हैं उनके जीवन में भी प्रगाढ़ता आएगी। कार्य-व्यापार में तो उन्नति होगी ही किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed