फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 वर्षों बाद साल 2025 में कुंभ राशि में बुध और शनि आएंगे नजदीक, इन तीन राशियों का होगा भाग्योदय

Mon, 09 Dec 2024 01:15 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 09 Dec 2024 01:15 PM IST
सार

न्याय के कारक ग्रह शनि और वाणी के कारक ग्रह बुध 30 साल बाद कुंभ राशि में नए साल पर एक-दूसरे से युति करेंगे। बुध-शनि की युति से कुछ राशिवालों को अच्छा खासा लाभ होने वाला है। 
 

विज्ञापन
new year 2025 shani budh yuti in kumbh rashi these zodiac sign will be lucky in 2025
30 वर्ष बाद कुंभ राशि में शनि-बुध की युति - फोटो : अमर उजाला

Shani Budh Yuti 2025: साल 2024 अब अपने अंतिम पायदान पर है और सभी को नए साल का बेसब्री से इंतजार है। 01 जनवरी से नया साल 2025 शुरू हो जाएगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2025 में कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन और युति का निर्माण होगा। जब दो या दो से ज्यादा ग्रह किसी एक राशि में गोचर करते हैं तो इस ही युति कहा जाता है। ग्रहों की युति का विशेष प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार साल 2025 के शुरुआत में ही दो ग्रह जिनकी आपस में मित्रता रहती है वे आपस में युति करेंगे। आपको बता दें साल 2025 के शुरुआती महीने में वाणी के कारक बुध और कर्मफलदाता शनि का आपस में शुभ संयोग कुंभ राशि में बनेगा। 



वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार करीब 30 वर्षो बाद शनि और बुध की युति कुंभ राशि में बनने वाली है। 30 साल बाद कुंभ राशि में शनि-बुध की यह युति कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। इन दोनों ग्रहों के संयोग से कुछ राशि वालों के लिए साल 2025 में कई तरह के शुभ समाचार और बड़ी सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं साल 2025 में बुध-शनि की युति से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें- आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025
आज का मेष राशिफल  आज का तुला राशिफल 
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल 
आज का मिथुन राशिफल   आज का धनु राशिफल 
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल 
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल 
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल 
 
 वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

new year 2025 shani budh yuti in kumbh rashi these zodiac sign will be lucky in 2025
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए साल 2025 के शुरुआत में ही दो मित्र ग्रहों की आपस में युति कोई बड़ा और अच्छा लाभ दिला सकता है। मेष राशि वालों  के लिए नया साल 2025 बहुत ही शानदार रहने वाला होगा। इस साल आपको कई तरह के आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बहुत ही बेहतर रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे मौके और करियर में नया मुकाम मिल सकता है। बुध-शनि की युति से साल 2025 कामयाबियों से भरा रहने वाला होगा। धन के निवेश से वृद्धि होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। 
new year 2025 shani budh yuti in kumbh rashi these zodiac sign will be lucky in 2025
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए साल के शुरुआती दिनों में बुध-शनि की युति से अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और नई योजनाएं फलीभूत होंगी। नए साल पर प्रभावशाली लोगों के बीच अच्छा संबंध बनेगा। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। आपके लिए बुध-शनि की युति से कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। साल 2025 में आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपकी भावी योजनाएं कारगर साबित होंगी। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
new year 2025 shani budh yuti in kumbh rashi these zodiac sign will be lucky in 2025
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि में ही शनि-बुध की युति होने से इस राशि के जातकों के लिए नया साल बहुत ही भाग्यशाली और धन लाभ दिलाने वाला साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन, वेतन वृद्धि और नई नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी और कार्यस्थल पर आपके कामों की प्रशंसा होगी। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए शादी के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। शनि-बुध की कुंभ राशि में युति जीवन में सुख, समृद्धि, उन्नति और सफलता लेकर आ रही है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed